लखनऊ, 18 अक्टूबर, 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में निर्मित पहली ब्रह्मोस मिसाइलों की खेप का अनावरण किया। यह अत्याधुनिक इकाई 11 मई, 2025 को शुरू हुई थी।
यहां मिसाइलों के निर्माण से लेकर परीक्षण और अंतिम गुणवत्ता जांच तक के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। भारतीय सशस्त्र बल इन मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद तैनाती के लिए तैयार करते हैं। इससे देश की सुरक्षा और अधिक सशक्त होगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ब्रह्मोस सिर्फ एक मिसाइल नहीं है, बल्कि भारत की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं का प्रतीक है। इसकी गति, सटीकता और शक्ति का संयोजन इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मिसाइलों में से एक बनाता है। ब्रह्मोस अब भारतीय सेना का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम सिर्फ मिसाइल लॉन्च का नहीं है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को यह संदेश देने का गर्वपूर्ण अवसर है कि भारत अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है। इस आत्मविश्वास ने हमें ऑपरेशन सिंदूर में मदद की, जहां ब्रह्मोस सिर्फ एक सिस्टम नहीं, बल्कि हमारे देश की सुरक्षा का सबसे बड़ा प्रमाण साबित हुआ।
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया है कि जीत हमारे लिए अब कोई मामूली घटना नहीं है, बल्कि हमारी आदत बन गई है। देश को भरोसा है कि हमारे विरोधी अब ब्रह्मोस से बच नहीं पाएंगे। पाकिस्तान का हर क्षेत्र अब हमारी ब्रह्मोस मिसाइल की पहुंच में है।
उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जो हुआ, वह केवल एक ट्रेलर था। इस ट्रेलर ने ही पाकिस्तान को यह एहसास करा दिया है कि भारत बहुत कुछ कर सकता है, जिसके बारे में अब कुछ और कहने की आवश्यकता नहीं है।
ब्रह्मोस की पहली खेप लखनऊ से रवाना होगी। इन मिसाइलों का निर्माण और अंतिम परीक्षण पूरी तरह से देसी तकनीक से लखनऊ की इस यूनिट में किया गया है। यह यूनिट उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।
पहली खेप के रवाना होने के साथ ही यह प्रदेश मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड अभियान का मजबूत हिस्सा बन गया है। यह यूनिट सिर्फ रणनीतिक रूप से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि प्रदेश में रोजगार, निवेश और नई तकनीक के अवसर भी पैदा कर रही है।
*#WATCH | Lucknow | Defence Minister Rajnath Singh says, BrahMos is not just a missile, but a symbol of India s growing indigenous capabilities. This combination of speed, accuracy, and power makes BrahMos one of the world s best missiles. BrahMos has become the backbone of… pic.twitter.com/J0l2mGPEU6
— ANI (@ANI) October 18, 2025
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सराहा साय सरकार को, पर श्रेय लेने से भी नहीं चूके
महागठबंधन तीसरे नंबर पर, असली लड़ाई NDA और जन सुराज में: प्रशांत किशोर
दीदी को दिखा डोगेश में साजन! वायरल वीडियो देख हंसी रोक नहीं पाएंगे आप
34 गेंदों में शतक! किरण नवगिरे का तूफानी प्रदर्शन, तोड़ा सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड
गलती हो गई सर : सलमान खान के सामने नीलम मांगेंगी माफी, गौरव खन्ना को भी मिलेगी फटकार
पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 3 क्रिकेटरों की मौत, क्रिकेट सीरीज रद्द
सरफराज और रहाणे की विफलता के बावजूद मुंबई की रणजी में जीत!
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन तीसरे नंबर पर! प्रशांत किशोर का चुनावी गणित
पीएसएल की बर्बादी की शुरुआत! अफगानी क्रिकेटरों की मौत पर राशिद खान का घातक प्लान
बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला, गोस्वामी समाज ने उठाए सवाल!