भारत के खिलाफ फ्लाप, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जेक ने 29 गेंद में जड़ा तूफानी शतक!
News Image

ऑस्ट्रेलिया के 23 वर्षीय बल्लेबाज जेक फ्रेसर मैकगर्क ने क्रिकेट जगत में फिर से हलचल मचा दी है। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर शतक मारकर सनसनी फैला दी है।

हालांकि, हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ कानपुर में खेली गई वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। लेकिन, वापस अपने देश लौटते ही उन्होंने 38 गेंद पर 125 रनों की धुआंधार पारी खेली।

इस शतक के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या जेक ने एबी डिविलियर्स के 31 गेंदों में सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है? नहीं, यह शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू लिस्ट ए मैच में बनाया है।

तस्मानिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 38 गेंदों पर 10 चौके और 13 छक्के जड़े और 125 रन बनाए। यह लिस्ट ए क्रिकेट में उनका पहला शतक है।

पिछले हफ्ते ही भारत की ए टीम के खिलाफ वह तीन पारियों में 23, 36 और 5 रन ही बना पाए थे। यह शतक उनके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी के दरवाजे खोल सकता है। उन्हें भारत के खिलाफ वनडे या टी20 टीम में जगह नहीं मिली है।

जेक फ्रेसर मैकगर्क ने आईपीएल में भी शानदार शुरुआत की थी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल 2024 में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। 9 मैचों में उन्होंने 330 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 230 से भी अधिक था। दिल्ली कैपिटल्स ने 2025 के लिए उन्हें 9 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। लेकिन 2025 में उन्होंने 6 मैच खेले और केवल 55 रन बना पाए।

वहीं अगर उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो आईपीएल 2024 से पहले उन्हें वनडे टीम में डेब्यू का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे टीम से उन्हें इस साल फरवरी में बाहर कर दिया गया था, जबकि टी20 में वह आखिरी बार जुलाई 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वनडे में उन्होंने 7 पारियों में 98 और टी20 की 8 पारियों में 115 रन बनाए हैं। उन्होंने एक बार भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 का आंकड़ा पार नहीं किया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की चर्चा पर पिता का बड़ा बयान, लालू यादव के शासन पर उठाए सवाल

Story 1

क्यों एक DSP ने छोड़ी नौकरी? बिहार के सियासी मौसम वैज्ञानिक बनने की कहानी

Story 1

हवा से पानी बनाने वालों को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार!

Story 1

अक्षय कुमार का नया सवाल: पीएम मोदी के बाद अब सीएम फडणवीस से पूछा संतरे का राज!

Story 1

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर हाहाकार, जाम से लोग बेहाल

Story 1

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, सीएम मान ने जताया शोक

Story 1

कफ सिरप के बाद अब पेट साफ करने वाली दवा में मिला फंगस, सप्लाई पर लगी रोक

Story 1

IND vs PAK: नवंबर में फिर मचेगा घमासान! एक ही ग्रुप में भारत-पाक

Story 1

जनसेवा के 25 वर्ष: संघर्ष, संकल्प और सफलता की कहानी

Story 1

10 साल में 40 मैच: दर्द छुपाए मुस्कान, संजू सैमसन का छलका दर्द!