पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, सीएम मान ने जताया शोक
News Image

मुंबई: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा अब नहीं रहे। एक भीषण सड़क दुर्घटना के बाद 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजवीर की मौत की खबर से पंजाबी संगीत जगत और उनके प्रशंसक शोक में डूबे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजवीर की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सीएम मान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया।

उन्होंने आगे लिखा, छोटी उम्र में अपने गीतों के ज़रिये लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी। दिवगंत आत्मा को वाहिगुरु अपने चरणों में निवास दें और परिवार और प्रशंसकों को यह दुःख सहने का बल प्रदान करे। वाहिगुरु वाहिगुरु।

राजवीर जवंदा को हिमाचल के बद्दी में एक भीषण सड़क हादसे के बाद पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया।

बाद में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना में गायक को सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं।

27 सितंबर से वे वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी हालत पर नज़र रख रही थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सिंगर के निधन की खबर से पूरे पंजाबी संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर फैल गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली टेस्ट से पहले जडेजा को बड़ी खुशखबरी: रैंकिंग में शानदार उछाल!

Story 1

फैक्ट चेक: धान काटने वाली वायरल मशीन न तो असली, न ही चीनी आविष्कार

Story 1

भारत की पीठ पर छुरा! रूस ने छात्र को ब्लैकमेल कर युद्ध में धकेला, वीडियो आया सामने

Story 1

टिकट मांगने पर युवती का तांडव, TTE को दी सिर काटने की धमकी, स्टेशन पर मचाया गदर

Story 1

मछली पकड़ने चला हेरॉन, चोंच में आ गया सांप!

Story 1

रोहित शर्मा के बयान से खलबली, चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का श्रेय इस पूर्व खिलाड़ी को दिया

Story 1

CJI पर जूता फेंकना: करोड़ों दलितों का अपमान, रो पड़े कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

Story 1

मिट गईं दूरियां, भर आए नैन! अखिलेश-आजम मिले, रामपुर में उमड़ी खुशी

Story 1

बीजेपी सांसद का सिर फूटा, ममता बनर्जी का दिल नहीं पसीजा! क्या जख्म गंभीर नहीं?

Story 1

तालिबान विदेश मंत्री मुत्तक़ी का भारत दौरा: अफ़ग़ानिस्तान के मीडिया में क्यों है इतनी चर्चा?