यूक्रेन का दावा है कि रूस अन्य देशों से पढ़ने आए छात्रों को जबरदस्ती अपनी ओर से युद्ध में उतार रहा है। यूक्रेन की सेना ने एक भारतीय का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे जेल के डर से रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतारा था।
छात्र की पहचान गुजरात के मोरबी जिले के 22 वर्षीय माजोती साहिल मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है। माजोती पढ़ाई के लिए रूस गया था, लेकिन अब यूक्रेन-रूस युद्ध में फंस गया है। माजोती ने यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण करते हुए अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई।
माजोती ने यूक्रेनी अधिकारियों को बताया कि वह रूस में एक ड्रग्स केस में फंस गया था, जिसमें उसे 7 साल की सजा सुनाई गई थी। जेल से बचने के लिए उसे रूसी सेना में भर्ती होने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। केवल 16 दिन की ट्रेनिंग के बाद, 1 अक्टूबर को उसे जंग के मैदान में भेज दिया गया।
माजोती ने बताया कि तीन दिन बाद, अपने कमांडर से झगड़ा होने पर उसने हथियार डाल दिए और यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वीडियो में उसने कहा, मैं लड़ना नहीं चाहता था, मैंने हथियार फेंक दिए और मदद मांगी। उसका कहना है कि उसे रूसी सेना में भर्ती के बदले पैसे देने का वादा किया गया था, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। अब वह रूस लौटना नहीं चाहता।
जानकारी के मुताबिक, रूस ने भारत समेत कई देशों के नागरिकों को पढ़ाई या नौकरी का लालच देकर सेना में भर्ती किया है। यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस की ओर से लड़ते हुए अब तक 12 भारतीयों की मौत हो चुकी है। जनवरी में भारत सरकार ने बताया था कि कुल 126 भारतीय रूसी सेना में भर्ती हुए थे, जिनमें से 96 वापस लौट चुके हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रूस से भारतीयों की भर्ती बंद करने और पहले से भर्ती लोगों को रिहा करने की मांग की है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी हालत में रूसी सेना में भर्ती न हों, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है।
🇮🇳Indian student caught in the Russia-Ukraine war.
— Aares (@aares0205) October 7, 2025
Ukraine’s military has captured Majoti Sahil Mohamed Hussein, 22, from Gujarat, India, who ended up fighting alongside Russian forces. He reportedly came to Russia on a study visa but was tricked into signing a military… pic.twitter.com/waxvP3bXK4
मैथिली ठाकुर के परिवार ने क्यों छोड़ा बिहार? पिता ने सुनाई पलायन की दर्दनाक कहानी
ओडिशा: नदी में नहाती महिला को खींचकर ले गया मगरमच्छ, खौफनाक वीडियो वायरल
महागठबंधन ने तय किया मुख्यमंत्री चेहरा, सीट बंटवारे का फार्मूला भी तय!
खड़गे के बेटे को बीजेपी नेता ने बताया दसवीं फेल, चुनावी हलफनामे से खुला राज
बिहार में सरकारी टीचर का अलग ही भौकाल: बिना टिकट AC में यात्रा, पूछने पर भड़की, अगले दिन फिर पहुंची!
कोबरा से जर्मन शेफर्ड की भिड़ंत: मालिक के लिए जान की बाज़ी, कौन जीता?
सांप और नेवले की खूनी जंग, नेवले ने मुंह में दबाकर पटका!
कफ सिरप के बाद अब पेट साफ करने वाली दवा में मिला फंगस, सप्लाई पर लगी रोक
IND vs PAK: नवंबर में फिर मचेगा घमासान! एक ही ग्रुप में भारत-पाक
नदी में नहा रही महिला पर मगरमच्छ का हमला, वीडियो देख काँप उठेंगे आप