बीजेपी नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे की शिक्षा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को दसवीं फेल बताया।
यह विवाद प्रियांक खड़गे के एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत के बढ़ते कर्ज पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि देश का कुल कर्ज 181 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले सात सालों में ढाई गुना से अधिक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय बैंकों ने इस दौरान 12.3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए।
विष्णु वर्धन रेड्डी ने प्रियांक खड़गे के इसी पोस्ट पर पलटवार करते हुए उन्हें दसवीं फेल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियांक खड़गे के मंत्रालय पर ही 5,588.33 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है, जबकि कर्नाटक के सरकारी विभागों पर कुल 10,342.13 करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने प्रियांक खड़गे को पहले अपने बिल चुकाने और फिर देश को अर्थशास्त्र का पाठ पढ़ाने की सलाह दी।
2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियांक खड़गे द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, उन्होंने 1995 में पूरणा प्रज्ञा एजुकेशन सोसाइटी हाई स्कूल से एस.एस.एल.सी. (माध्यमिक विद्यालय समापन प्रमाणपत्र) प्राप्त किया था। इसके बाद 1996 में उन्होंने एम.ई.एस. कॉलेज, मल्लेश्वरम से प्री यूनिवर्सिटी कोर्स पूरा किया। हलफनामे में यह भी बताया गया है कि 1999 में प्रियांक खड़गे ने कंप्यूटर आर्ट्स और एनीमेशन में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त किया।
10th fail Mr. Kharge, yet lecturing on India’s debt? 🤔
— Vishnu Vardhan Reddy (@SVishnuReddy) October 7, 2025
Your own ministry leads in unpaid electricity, ₹5,588.33 cr pending, Karnataka departments owe ₹10,342.13 cr.
Pay your bills before giving economics lessons! https://t.co/h88sXyEmEb pic.twitter.com/TAIb7fTkEX
कोबरा से जर्मन शेफर्ड की भिड़ंत: मालिक के लिए जान की बाज़ी, कौन जीता?
पवन सिंह, मैथिली ठाकुर के बाद अक्षरा सिंह: क्या बीजेपी कलाकारों के सहारे बिहार में बना रही है रणनीति?
चिराग पासवान के लिए लड़ने-मरने की बात करने की नौबत क्यों आ गई?
टैरिफ युद्ध के बीच अमेरिका से व्यापार वार्ता और EU से FTA पर पीयूष गोयल का बड़ा अपडेट!
कांतारा चैप्टर 1: निर्माताओं की फैंस से अपील, दैव की नकल न करें
राबड़ी आवास पर मचा बवाल, कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा!
PoK में फिर उठी भारत से मदद की गुहार! कहा - पाकिस्तान डूबता टाइटैनिक, ये दुष्ट रहने लायक नहीं
क्वांटम टनलिंग की खोज के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों को फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार
तालिबान विदेश मंत्री मुत्तक़ी का भारत दौरा: अफ़ग़ानिस्तान के मीडिया में क्यों है इतनी चर्चा?
बिलासपुर में भयानक बस हादसा: मलबे से 15 शव बरामद, मची चीख-पुकार