फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एक ऐसा सवाल पूछ लिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हाल ही में अक्षय कुमार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस FCCI फ्रेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह में एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान अक्षय ने फडणवीस से मज़ाकिया लहजे में पूछा, सर, मैंने पीएम मोदी से पूछा था कि आप आम कैसे खाते हैं? लोगों ने मजाक बनाया था, लेकिन मैं नहीं सुधरूंगा सर। अब मैं आपसे पूछता हूँ कि आप संतरे कैसे खाते हैं?
अक्षय ने आगे कहा, सर, आप नागपुर से हैं और संतरों के लिए फेमस हैं। क्या आपको संतरे अच्छे लगते हैं? फडणवीस ने जवाब दिया, हाँ, बिल्कुल अच्छे लगते हैं। तब अक्षय ने पूछा, आप उन्हें कैसे खाते हैं? आप संतरों को छीलकर खाते हैं या जूसर में डालकर जूस बनाकर पीते हैं?
अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अगर अक्षय कुमार के काम की बात करें, तो वे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले, उन्हें फिल्म हाउसफुल 5 में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिलहाल, अक्षय कुमार अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं।
*akshay to maharashtra cm : “i won’t change! i once asked modi ji how he eats mangoes… and today, i’m asking you — how do you eat oranges?”
— 𝙎𝙬𝙚𝙩𝙖 (@Swetaakkian) October 7, 2025
— CLASSIC AKSHAY KUMAR HUMOR 😭 #AkshayKumar pic.twitter.com/s9lWyAMDXR
लड़के के बाइसेप्स पर हंसी, गर्लफ्रेंड ने पलटा माहौल!
हिमाचल में लैंडस्लाइड: निजी बस दबी, 15 की मौत की आशंका
बिहार चुनाव 2025: क्या अक्षरा सिंह भी उतरीं चुनावी मैदान में? गिरिराज सिंह से मुलाकात से अटकलें तेज़!
दिवाली-छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें, मोदी कैबिनेट ने 24,634 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट में जूता कांड के बाद सीजेआई की टिप्पणी: सोशल मीडिया पर रिपोर्टिंग को लेकर जताई चिंता
बिहार चुनाव 2025: NDA को कितनी सीटें? नीतीश कुमार के मंत्री की भविष्यवाणी!
अबरार की शादी में नकवी, ट्रॉफी चोरी पर बेशर्मी भरी हंसी!
बिलासपुर में भयानक बस हादसा: मलबे से 15 शव बरामद, मची चीख-पुकार
पृथ्वी शॉ का मैदान पर बवाल: सरफराज के भाई पर बल्ला उठाया, वीडियो वायरल
कांतारा चैप्टर 1 की सफलता के बाद पत्नी ने बताया फिल्म में अपना योगदान