बिहार चुनाव 2025: क्या अक्षरा सिंह भी उतरीं चुनावी मैदान में? गिरिराज सिंह से मुलाकात से अटकलें तेज़!
News Image

अक्षरा सिंह लगातार राजनीति में आने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। पहले उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी ज्वाइन की थी, लेकिन वहां उनका प्रभाव नहीं दिख पाया।

लगभग दो साल पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनसुराज के साथ मिलकर बिहार की राजनीति में भोजपुरी का तड़का लगाने की बात कही थी, मगर शायद उनका छौंका ज्यादा असर नहीं दिखा पाया।

अब, वह बीजेपी में शामिल होकर बिहार की राजनीति को भोजपुरी का झटका देने की कोशिश में हैं।

अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

उन्होंने लिखा, आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

क्या आशीर्वाद के रूप में उन्हें भाजपा में एंट्री मिलती है, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन उनकी पोस्ट की गई तस्वीर को देखकर बिहार की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है।

क्या भोजपुरी की ड्रामा क्वीन अक्षरा सिंह की एंट्री भाजपा में होने वाली है?

अगर ऐसा होता है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। इससे पहले भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह, उनकी पत्नी ज्योति सिंह और अब अक्षरा सिंह अपने भोजपुरी के तड़के के साथ बिहार की राजनीति में ड्रामा करतीं नजर आएंगी।

अब देखना होगा कि अक्षरा सिंह वाकई में विधानसभा चुनाव लड़ती हैं या नहीं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आसमान में मौत का खेल: हेरॉन के पेट से ईल मछली का हैरतअंगेज पलायन, कैमरे में कैद!

Story 1

मैं नहीं सुधरूंगा : पीएम मोदी के बाद अक्षय कुमार ने सीएम फडणवीस से पूछा - संतरा कैसे खाते हैं?

Story 1

आप मुझे परेशान कर रहे हैं! टिकट मांगने पर भड़की युवती, टीटीई से हुई तीखी बहस

Story 1

चिराग पासवान की सीटें 22 से 30 के बीच अटकी, बीजेपी नेताओं से फिर मुलाकात संभव

Story 1

बिलासपुर में भयानक बस हादसा: मलबे से 15 शव बरामद, मची चीख-पुकार

Story 1

वह बहुत ख़ास है : ब्रायन लारा ने अभिषेक शर्मा के लिए कहा

Story 1

बिहार चुनाव 2025: राहुल चुप, तेजस्वी का मुंह लटका, इसका बेटवा-उसका बेटिया कह सुधांशु ने कसा तंज

Story 1

जनसेवा के 25 वर्ष: संघर्ष, संकल्प और सफलता की कहानी

Story 1

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती

Story 1

लखनऊ के फन रिपब्लिक मॉल में सिक्कों से बनी 18 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज!