चिराग पासवान की सीटें 22 से 30 के बीच अटकी, बीजेपी नेताओं से फिर मुलाकात संभव
News Image

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बड़े नेताओं के बीच मंगलवार को हुई बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला।

सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान की मांग और बीजेपी के प्रस्ताव में काफी अंतर है। बीजेपी नेता सहयोगी दलों और पार्टी नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद चिराग पासवान को नया प्रस्ताव दे सकते हैं। ये मुलाकात आज रात या कल फिर हो सकती है।

खबर है कि बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और मंगल पांडेय 22 सीटों का प्रस्ताव लेकर गए थे। लेकिन चिराग पासवान ने 30 सीटों से कम को अपने आत्मसम्मान से जोड़ा है।

चिराग पासवान ने बीजेपी नेताओं के साथ बातचीत में स्पष्ट रूप से कहा है कि लोजपा-आर की जीती हुई पांचों लोकसभा सीटों के अंदर कम से कम दो-दो विधानसभा सीटें होनी चाहिए। वह 2024 के लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट को सीट बंटवारे का आधार बनाने पर जोर दे रहे हैं, जिससे उन्हें अधिक सीटें मिल सकें।

चिराग पासवान के पिता और दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि 8 अक्टूबर को है। वर्तमान में चिराग पासवान अपनी पिता की पुण्यतिथि की तैयारियों में भी व्यस्त हैं।

वहीं, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता जीतन राम मांझी भी 15 सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं और दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। मांझी अपनी पार्टी को प्रांतीय दल का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें लगभग 8 सीटों की आवश्यकता है।

धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने सहयोगी दलों से बातचीत की गति बढ़ा दी है, जिससे उम्मीद है कि एक-दो दिनों में सीट बंटवारे पर सहमति बन सकती है।

एक फॉर्मूले पर चर्चा चल रही है जिसके अनुसार, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) 101 सीटें और बीजेपी 100 सीटें लड़ सकती है। चिराग पासवान को 26 सीटें, और मांझी व उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) को 8-8 सीटें दी जा सकती हैं।

चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार में दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसके लिए नामांकन 10 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसका नामांकन 13 अक्टूबर से शुरू होगा। विधानसभा चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को आएगा।

चिराग पासवान ने सोमवार को चुनाव की घोषणा के बाद एक ट्वीट किया था, जिसमें नीतीश कुमार या एनडीए का कोई उल्लेख नहीं था। यह ट्वीट लोजपा और उनके बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे पर केंद्रित था, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस बीच, मंगलवार शाम को चिराग पासवान ने अपने सांसद बहनोई अरुण भारती को बिहार चुनाव का प्रभारी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

देश के लिए कुछ भी करूंगा... : सीईएटी पुरस्कार विजेता सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का छलका दर्द

Story 1

वैभव का दोहरा शतक! ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मचाता धमाल, राजस्थान के अधिकारी की BCCI से अपील, सूर्यवंशी-आर्चर टक्कर का खुलासा

Story 1

बिहार चुनाव 2025: चिराग पासवान ने LJP में किया बड़ा फेरबदल, किसे मिली अहम जिम्मेदारी?

Story 1

झारखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

Story 1

बिहार चुनाव से पहले माले नेता मनोज मंजिल को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं!

Story 1

मैथिली ठाकुर का पहला रिएक्शन: मैं अपने गांव के क्षेत्र से लड़ूंगी बिहार विधानसभा चुनाव

Story 1

कफ सिरप के बाद अब पेट साफ करने वाली दवा में मिला फंगस, सप्लाई पर लगी रोक

Story 1

बिहार चुनाव 2025: NDA को कितनी सीटें? नीतीश कुमार के मंत्री की भविष्यवाणी!

Story 1

अक्षय कुमार ने देवेंद्र फडणवीस से पूछा - आप संतरा छीलकर खाते हैं या...?

Story 1

हिजाब में दीपिका पादुकोण, लंबी दाढ़ी में रणवीर सिंह: अबू धाबी वीडियो में दिखा जोड़ा का नया रूप