भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई महान कप्तान हुए हैं, पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड सबसे बेहतर है। उन्होंने 75% से ज्यादा जीत के साथ एमएस धोनी और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा अब वनडे कप्तान नहीं रहे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वो बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। शुभमन गिल को नया कप्तान चुना गया है। गिल टेस्ट के साथ अब वनडे के भी कप्तान होंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में रोहित और विराट बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।
सिलेक्टर्स गिल को 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले पूरी तरह से तैयार करना चाहते हैं।
एमएस धोनी ने 200 मैचों में कप्तानी की, जिनमें से 110 जीते और 74 हारे। उनका जीत प्रतिशत 55% रहा। उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जैसी आईसीसी ट्रॉफियां दिलाईं।
विराट कोहली ने 2017 में धोनी से वनडे कप्तानी संभाली और 95 में से 65 मैच जिताए और 27 हारे। उनका जीत प्रतिशत 68.42% रहा।
रोहित शर्मा ने 56 में से 42 वनडे मैच जीते और 12 हारे। उनका जीत प्रतिशत 75% रहा, जो किसी भी भारतीय कप्तान से ज्यादा है।
रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती और 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। उन्होंने भारत को एशिया कप (2018, 2023) और टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी जिताया।
Rohit Sharma led with unmatched passion & vision! 🇮🇳
— Arshit Yadav (@imArshit) October 4, 2025
Your legacy will be etched in history forever! #RohitSharma #Captaincy #TeamIndia pic.twitter.com/euzDTACqtS
संजीव गोयनका-ऋषभ पंत विवाद पर पूर्ण विराम: LSG ने जारी किया अनकट वीडियो
कानपुर का किडनी कांड : 50 हजार के विवाद ने खोला 60 अवैध ऑपरेशनों का काला राज
7.71 लाख करोड़ खर्च करके भी चांद पर कदम क्यों नहीं रखेंगे NASA के अंतरिक्ष यात्री?
SC/ST एक्ट आंदोलन: राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग, वापस लें दलित-आदिवासी युवाओं पर दर्ज मुकदमे
आप में लोकतंत्र खत्म? राघव चड्ढा को पद से हटाने पर घमासान, भाजपा ने बोला हमला
मालदा में न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
अंतिम विदाई: 85 वर्षीय महिला की मौत पर शव से लिपटकर रोया बंदर, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
WTO में भारत का कड़ा रुख: चीन समर्थित IFD समझौते को दी मात, पीयूष गोयल ने कहा- भीड़ का हिस्सा नहीं बनेंगे
मुरादाबाद: डॉक्टर के घर में घुसा चोर, 6 बहादुर लड़कियों ने मिलकर की धुनाई; वीडियो वायरल
भारत का रक्षा निर्यात बना ग्लोबल पावरहाउस , 38,424 करोड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड