आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को उप-नेता (डिप्टी लीडर) के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फैसले के बाद पार्टी के भीतर मची हलचल के बीच भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इसे तानाशाही करार दिया है।
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने इस फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, राघव चड्ढा एक अच्छे वक्ता हैं। अगर पार्टी नेतृत्व उनके बोलने पर रोक लगा रहा है, तो यह पूरी तरह से तानाशाही है। मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि आखिर उनकी पार्टी में लोकतंत्र कहां बचा है?
बिधूड़ी ने आगे कहा कि आजादी के बाद से शायद ही किसी पार्टी ने अपने वरिष्ठ सांसद को सदन में बोलने से रोकने जैसा निर्णय लिया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व ने अपनी ही पार्टी के भीतर लोकतंत्र की हत्या कर दी है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि राघव चड्ढा को न केवल पद से हटाया गया, बल्कि पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से उन्हें सदन में बोलने का समय न देने का भी अनुरोध किया है।
भाजपा का दावा है कि राघव चड्ढा अरविंद केजरीवाल के अराजक और भ्रष्ट नेतृत्व से दूरी बना चुके हैं। पार्टी ने इसे स्वाति मालीवाल के बाद आप की नींव खिसकने का संकेत बताया है।
भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक कमजोर नेता हैं, जिनमें विपक्ष का सामना करने का साहस नहीं है। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल ने नैतिक जिम्मेदारी दिखाने के बजाय चुप्पी साधे रखी है। उन्होंने चुनौती दी कि अगर दम है तो केजरीवाल राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल को पार्टी से निष्कासित करके दिखाएं।
भाजपा के इन आरोपों पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा, भाजपा खुद को बहुत मजबूत पार्टी बताती है। अपनी इस मजबूती को दर्शाने के लिए वे सुब्रमण्यम स्वामी को राज्यसभा भेजें और पार्टी में अपने आंतरिक विपक्ष का सम्मान करें।
फिलहाल, इस फैसले ने आम आदमी पार्टी के अंदरूनी कलह को सार्वजनिक कर दिया है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
#WATCH | Delhi: On Raghav Chadha s removal as the Deputy Leader in the Rajya Sabha, BJP MP Ramvir Singh Bidhuri says, Raghav Chadha has been with me in the Delhi Assembly, he is a good speaker. If the AAP leadership has put a stop to his speaking, then this is complete… pic.twitter.com/3cQ4zD0eFA
— ANI (@ANI) April 2, 2026
पाकिस्तानी महिला मेजर आयशा खान की चर्चा क्यों? संयुक्त राष्ट्र मिशन से विदाई के बाद सुर्ख़ियों में आईं
ममता के गढ़ में अमित शाह का मिशन 15 दिन : तृणमूल को उखाड़ फेंकने का संकल्प
धरती पर कयामत का मंजर! सुर्ख लाल हुआ आसमान, नज़ारा देख लोग बोले- क्या हम मंगल ग्रह पर पहुंच गए?
डेयरी वाले का अनोखा शावर जुगाड़ : भैंसों को नहलाने का तरीका देख लोग बोले- क्या गजब तकनीक है!
केजरीवाल का चाबुक चलने के बाद राघव चड्ढा का पलटवार, बिना कुछ कहे कह दी बड़ी बात
साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
IPL 2026: एक समय लड़खड़ाई SRH, फिर क्लासेन-रेड्डी के प्रहार से कोलकाता को मिला 227 रनों का लक्ष्य
भारत की रक्षा शक्ति का नया रिकॉर्ड: डिफेंस एक्सपोर्ट में 62% की ऐतिहासिक उछाल
ईरान की आर्थिक रीढ़ पर अमेरिका-इजरायल का सर्जिकल स्ट्राइक, 3300 करोड़ का B1 ब्रिज हुआ खाक
80 मिलियन डॉलर का F-15 बनाम सस्ता ईरानी ड्रोन: इराक से वायरल वीडियो ने बढ़ाई अमेरिका की फजीहत