RSS के 100 साल: PM मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का, संघ की तारीफ में पढ़े कसीदे
News Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में संघ के योगदान की जमकर सराहना की। नई दिल्ली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक मौके पर एक विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का भी जारी किया।

उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा त्याग, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण का एक असाधारण उदाहरण है। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि इस पल की साक्षी बन रही है।

प्रधानमंत्री ने जारी किए गए सिक्के और डाक टिकट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है कि किसी भारतीय सिक्के पर भारत माता की भव्य छवि अंकित की गई है। 100 रुपये के इस स्मृति सिक्के पर संघ का बोधवाक्य भी लिखा है।

डाक टिकट में 26 जनवरी 1963 की परेड में शामिल हुए संघ के स्वयंसेवकों की तस्वीर है, जो राष्ट्रभक्ति की धुन पर कदमताल करते नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने संघ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि संघ ने राष्ट्र निर्माण के लिए व्यक्ति निर्माण का रास्ता चुना, जिसकी शुरुआत शाखाओं से होती है। उन्होंने शाखाओं को व्यक्ति निर्माण की यज्ञ वेदी बताया, जहां स्वयंसेवक की अहं से वयम (मैं से हम) तक की यात्रा पूरी होती है।

संघ के बारे में कहा जाता है कि इसमें सामान्य लोग मिलकर असामान्य कार्य करते हैं। समर्पण, सेवा और राष्ट्र निर्माण की यही साधना संघ के सौ वर्षों के सफर का आधार बनी है, प्रधानमंत्री ने कहा।

प्रधानमंत्री ने देश के सामने आई हर चुनौती में संघ के योगदान को याद किया। विभाजन की पीड़ा से लेकर भुज में आए भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं तक, संघ के स्वयंसेवक हमेसा सबसे आगे खड़े रहे।

पीएम मोदी ने 1984 के सिख दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन समय में कई सिख परिवारों ने स्वयंसेवकों के घरों में आश्रय लिया था। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में संघ के पुराने स्वयंसेवक रहे विजय कुमार मल्होत्रा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गौतम अदाणी ने कहा, नवी मुंबई एयरपोर्ट हजारों हाथों और दिलों का स्मारक!

Story 1

चिदंबरम के खुलासे पर गिरिराज का तंज: राहुल गांधी को समझ आया कि नहीं?

Story 1

पीयूष चावला की वापसी: अबु धाबी नाइट राइडर्स में शामिल, 2014 में KKR को जिताया था IPL

Story 1

RBI का आम आदमी को झटका, रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव

Story 1

दिल्ली-NCR में अक्टूबर में ठंड और कोहरे का साया!

Story 1

एक आदिवासी होने के नाते आप... पत्नी गीतांजलि का राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र, सोनम वांगचुक की रिहाई की गुहार

Story 1

यश राज फिल्म्स का सुनहरा अवसर: दमदार कहानी है तो बॉलीवुड में बनाएं करियर!

Story 1

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले श्रेयस अय्यर का धमाका, जड़ा तूफानी शतक!

Story 1

वायुसेना की असली ताकत: सिर्फ पायलट और कमांडो नहीं, हजारों गुमनाम नायक भी करते हैं योगदान!

Story 1

दिल्ली में बारिश का कहर: युवक पानी में बहा, नाले में गिरा; वीडियो वायरल