यूएई की टी20 इंटरनेशनल लीग (आईएलटी20) के चौथे सीजन के लिए खिलाड़ियों का व्यापार जारी है। कई खिलाड़ी नीलामी से पहले ही विभिन्न टीमों से जुड़ रहे हैं।
दिनेश कार्तिक के बाद, भारतीय दिग्गज पीयूष चावला भी अब इस लीग का हिस्सा बन गए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की फ्रेंचाइजी अबु धाबी नाइट राइडर्स ने पीयूष चावला को अपनी टीम में शामिल किया है। टीम ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।
पीयूष चावला पहले भी आईपीएल में केकेआर के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।
उन्होंने 2014 में केकेआर के साथ आईपीएल का खिताब जीता था। केकेआर ने 2018 और 2019 की नीलामी में भी उन्हें खरीदा था।
2024 में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2021, 2023 और 2024 की नीलामी में खरीदा था।
पीयूष चावला आईपीएल के पहले सीजन से ही इसका हिस्सा थे। अब वह पहली बार किसी विदेशी लीग में खेलेंगे।
उन्होंने इसी साल 6 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
2006 में उन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। बाद में, उन्होंने तीनों प्रारूपों में खेलना शुरू कर दिया।
पीयूष 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने भारत के लिए तीन टेस्ट, 25 वनडे और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
पीयूष चावला ने आईपीएल में 192 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 192 विकेट लिए हैं और 624 रन बनाए हैं।
अब देखना यह है कि पीयूष चावला आईएलटी20 में अबु धाबी नाइट राइडर्स के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।
*Once a Knight, always a Knight! 💜
— Abu Dhabi Knight Riders (@ADKRiders) September 30, 2025
Thrilled to have you back, Piyush! ✨#WeAreADKR | #AbuDhabiKnightRiders | #DPWorldILT20 pic.twitter.com/8Zs8rf9joA
RSS के 100 साल: PM मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का, संघ की तारीफ में पढ़े कसीदे
जिंदा रहते बेसुध, मौत के बाद जागा प्रशासन: प्रेम जाल, प्रताड़ना और बुलडोजर की कहानी
दिवाली का तोहफा: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा
AI वीडियो क्रिएशन का नया युग: OpenAI ने लॉन्च किया Sora 2 और सोशल मीडिया ऐप
उम्मीद है आदिवासी होने के नाते आप समझेंगी... सोनम वांगचुक की पत्नी का राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र
बाप ने बेटे की घुमा दी चकरी! स्टंट दिखाने पर पिता का फूटा गुस्सा
वायरल वीडियो: TTE की गुंडागर्दी, यात्री को पीटा, बाल नोचे, फोन छीना - किसने दिया ये अधिकार?
संघ का मकसद व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का: शताब्दी समारोह में पीएम मोदी
नोएडा में 1 और 2 अक्टूबर को निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, वरना हो सकती है परेशानी!
मराठी न बोलने पर अबू आज़मी को MNS की धमकी: याद रखना, MNS स्टाइल में जबाव देंगे