समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू कासिम आज़मी एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार वजह है मराठी भाषा। अबू आजमी ने जब मराठी भाषा में बोलने से इनकार किया तो MNS ने उन्हें धमकी दे डाली।
दरअसल, सपा विधायक कल्याण रोड के चौड़ीकरण को रोकने की मांग करने भिवंडी पहुंचे थे। स्थानीय मराठी चैनलों ने जब उनसे मराठी में जवाब देने को कहा तो अबू आज़मी ने इनकार कर दिया। अबू आज़मी ने पूछा कि मराठी और हिंदी में क्या अंतर है? उन्होंने कहा कि वह मराठी बोल सकते हैं, लेकिन मराठी की क्या ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ये भिवंडी है , अगर वह मराठी में जवाब देंगे तो दिल्ली और उत्तर प्रदेश में इसे सुनने वाले कैसे समझ पाएंगे।
सपा नेता के मराठी में जवाब देने से मना करने पर MNS कार्यकर्ता भड़क उठे।
अबू आज़मी ने भिवंडी में दिए गए अपने बयान यहां मराठी बोलने की ज़रूरत नहीं है पर कहा, मराठी पूरे देश में नहीं बोली जाती। मेरी बात सभी जगह पहुंचनी चाहिए। मैं मराठी से नफरत नहीं करता और न ही किसी के दबाव में मराठी नहीं सीखूंगा।
इस पूरे मुद्दे पर मनसे ठाणे ज़िला अध्यक्ष परेश चौधरी ने मराठी न बोलने के मुद्दे पर अबू आज़मी को घेरते हुए उन्हें MNS स्टाइल में जवाब देने की चेतावनी दी। परेश चौधरी ने कहा, अबू आज़मी, आप यहां महाराष्ट्र में राजनीति करते हैं। महाराष्ट्र में राजनीति करते हुए, क्या आपको उत्तर प्रदेश के भैयाओं की परवाह है? यह भिवंडी है, महाराष्ट्र है, और यहां सिर्फ मराठी चलेगी। अगर आपको यहां मराठी बोलने में शर्म आती है तो याद रखना, आपको मनसे स्टाइल में जवाब दिया जाएगा।
मराठी भाषा को लेकर ये पहली बार नहीं है जब राज ठाकरे की MNS की गुंडागर्दी देखने को मिली है। कुछ दिनों पहले भी मराठी बनाम हिंदी ने तूल पकड़ा था। दो दिन पहले अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर हिंदी में लिखे एक विज्ञापन होर्डिंग के साथ मनसे कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि ये महाराष्ट्र है यहां पर मराठी चलेगी, हिंदी नहीं चलेगी। जुलाई महीने में एक मामला सामने आया है, जब मराठी न बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने एक व्यापारी को पीटा था। एक दुकानदार को पीटने का मामला भी सामने आया था। अब MNS के निशाने पर सपा नेता अबू आजमी आ गए हैं।
अबू आजमी ने आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर कहा कि अगर कोई मुसलमान विरोध भी करता है, तो उस पर लाठीचार्ज किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब यहां पर कानून का नहीं, बल्कि सरकार का राज चलता है। अबू आजमी ने कहा कि उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से कहा है कि अगर किसी एक समुदाय का अपमान किया जाता है, तो उसके लिए एक कानून लाना चाहिए और अपमान करने वाले को सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार खुद चाहती है कि ऐसी चीजें हों और हिंदू-मुसलमानों के बीच झगड़ा हो।
मुंबई,महाराष्ट्र: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आज़मी ने भिवंडी में दिए गए अपने बयान यहां मराठी बोलने की ज़रूरत नहीं है पर कहा मराठी पूरे देश में नहीं बोली जाती। मेरी बात सभी जगह पहुंचनी चाहिए। मैं मराठी से नफरत नहीं करता और न ही किसी के दबाव में मराठी नहीं सीखूंगा।… pic.twitter.com/P3CDjbKnUO
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 1, 2025
यशस्वी जायसवाल: टाइम मैगजीन की लिस्ट में छा गए इकलौते क्रिकेटर!
सदस्यता यूं ही नहीं मिल जाती: पवन सिंह की भाजपा में वापसी पर नेहा सिंह राठौर ने शेयर की विवादित तस्वीर
बिहार को सौगात: 19 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, शिक्षा क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव!
PoK में भीषण प्रदर्शन: पाक रेंजर्स की फायरिंग, लोग बोले- अधिकारों के लिए मरने को तैयार
ईरानी कप: 84 ओवर तक आउट नहीं, 240 गेंदों पर ठोका शतक!
संस्कृति जैन: सिवनी कलेक्टर से भोपाल नगर निगम कमिश्नर तक, जानिए पूरी कहानी
विराट कोहली के दीवाने WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन को RKO लगाने में यूट्यूबर फेल!
कोटा डांडिया कार्यक्रम में मुस्लिम लड़कियों को प्रवेश से इनकार, मचा बवाल
अनुपम खेर ने की इटली के काउंसल जनरल से मुलाकात, सिनेमा और संस्कृति पर हुई खास चर्चा
गुरुग्राम में हंगामा: हिम्मत है तो मंत्री का फार्म हाउस तोड़ो , कांग्रेस नेता ने अधिकारी को कहा सुपारीबाज