नेपाल में अंतरिम सरकार की घोषणा संभव, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की बन सकती हैं प्रधानमंत्री!
News Image

काठमांडू में आज अंतरिम सरकार की घोषणा होने की संभावना है। काठमांडू के मेयर बालेन शाह और पूर्व डिप्टी पीएम राबी लामिछाने के समर्थन से राष्ट्रपति यह घोषणा करेंगे।

बालेन शाह और राबी लामिछाने ने खुद सरकार का नेतृत्व न करने का फैसला किया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। बालेन शाह ने उनके समर्थन में ट्वीट भी किया है।

अंतरिम सरकार का मुख्य काम देश में शांति बहाल करना और जल्द नए चुनाव कराना होगा। सुशीला कार्की ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है।

इस बीच, नेपाल की जेलों से 15000 कैदी फरार हो गए हैं। यह दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी जेल ब्रेक की घटनाओं में से एक है।

25 से ज्यादा जेलों से कैदी भाग निकले हैं, जिनमें हत्या, बलात्कार, अपहरण और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के दोषी भी शामिल हैं।

यह घटनाएं तब शुरू हुईं, जब Gen-Z प्रदर्शनकारी युवकों ने कई जेलों पर धावा बोल दिया। डिपार्टमें ऑफ परिजन मैनेजमेंट ने बताया कि सभी राज्यों से अंतिम आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। आर्मी और पुलिस को फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए तैनात किया गया है।

काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने Gen-Z प्रदर्शनकारियों और नेपाल वासियों से अनुरोध किया है कि वे धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि नेपाल इस समय बेहद खराब स्थिति से गुजर रहा है, लेकिन यह बदलाव का समय है और देश सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ रहा है।

उन्होंने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व सौंपने का समर्थन किया है और राष्ट्रपति से Gen-Z द्वारा लाई गई क्रांति के परिणामस्वरूप अंतरिम सरकार का गठन करने और संसद को भंग करने का आग्रह किया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

स्कूटी पाकर खिले चेहरे: सीएम यादव ने भोपाल में किया भव्य वितरण, बच्चों को दी प्रेरणा

Story 1

विभाजन के बाद भी करोड़ों मुसलमान भारत में क्यों? एक शो बना विवाद का केंद्र

Story 1

क्या मॉनसून ने मोड़ा रुख? सितंबर में भी इन राज्यों में बरसेगा कहर

Story 1

कुलदीप अपने दर्द को बयां नहीं कर पाए, माइक ने दिया धोखा!

Story 1

तेजस्वी यादव ने किसे बताया भीष्म पितामह, SIR पर क्यों मचा है सियासी घमासान?

Story 1

हमारे ज़माने में आक्रामकता थी, बदतमीजी नहीं: पाकिस्तानी दिग्गज की क्रिकेट पर बेबाक राय

Story 1

श्रीनगर में संजय सिंह हाउस अरेस्ट, फारूक अब्दुल्ला को मिलने से रोका गया

Story 1

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: भारत की सबसे लंबी सुरंग समय से पहले तैयार, हिमालय में TBM तकनीक का कमाल!

Story 1

नीली जर्सी, फिर भी खाली कुर्सियां: टीम इंडिया के मैच में दर्शक क्यों नहीं?

Story 1

Gen-Z नेता की आँखों में आंसू: आगजनी, तोड़फोड़ और क्या Gen-Z ने खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी?