श्रीनगर में संजय सिंह हाउस अरेस्ट, फारूक अब्दुल्ला को मिलने से रोका गया
News Image

श्रीनगर: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।

संजय सिंह जिस घर में हैं, पुलिस ने उसे बाहर से ताला लगा दिया है। गेट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। संजय सिंह के साथ घर के अंदर आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद हैं, जिनमें एक महिला नेता शामिल हैं।

संजय सिंह आज आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए श्रीनगर पहुंचे थे। वह आप विधायक की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही पुलिस ने संजय सिंह सहित कुछ आप नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।

संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में तानाशाही चरम पर है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आवाज उठाना और आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है।

उन्होंने कहा कि उन्हें और इमरान हुसैन सहित कई साथियों को गेस्ट हाउस से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। न किसी को अंदर आने दिया जा रहा है और न किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि जम्मू-कश्मीर के कई बार मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला उनसे मिलने गेस्ट हाउस आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया।

संजय सिंह के हाउस अरेस्ट की खबर मिलते ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला उनसे मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में संजय सिंह गेट पर चढ़कर बाहर खड़े फारुख अब्दुल्ला को देख रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई बार के मुख्यमंत्री मुझसे मिलने आए हैं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। यह तानाशाही नहीं तो और क्या है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बीजेपी खुली गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज दबाई जा रही है और विपक्ष के नेताओं को कैद किया जा रहा है। फारूक अब्दुल्ला को संजय सिंह से मिलने नहीं दिया गया, यह लोकतंत्र का अपमान है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वायरल वीडियो: रील बनाते वक्त छत से गिरी लड़की, ट्रेंड हुआ अधूरा वीडियो!

Story 1

गुरुग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Story 1

4 विकेट लेकर कुलदीप यादव का धमाल, अश्विन को पछाड़ा, अब ये 4 स्टार आगे!

Story 1

एशिया कप में भारत की धमाकेदार जीत: 106 गेंदों में यूएई ढेर!

Story 1

एशिया कप 2025: टीम इंडिया एक बड़े विश्व रिकॉर्ड से चूकी, इंग्लैंड अभी भी शीर्ष पर

Story 1

गौरव गोगोई के पाकिस्तानी कनेक्शन पर तहलका, SIT रिपोर्ट में क्या? मुख्यमंत्री हिमंत खोलेंगे राज!

Story 1

क्या रोहित शर्मा कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी? अभ्यास वीडियो का सच!

Story 1

नेपाल के हालात देख भारत से तुलना करने पर कांग्रेस नेता एंटी-नेशनल करार, भाजपा का पलटवार

Story 1

स्पेन से बाहर पहली बार, भारतीय युद्धपोत पर लांजा-एन रडार हुआ चालू

Story 1

जम्मू-कश्मीर: गेट पर संजय सिंह, सामने फारुख अब्दुल्ला - राजनीतिक ड्रामा!