मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को लगातार बारिश ने फिर मुश्किल में डाल दिया है। रविवार से लगातार बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के कारण मंगलवार को भरमौर में फंसे हजारों यात्री अपने घरों के लिए नहीं निकल पाए।
मंगलवार को दिन भर हुई बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था में जुटा है, लेकिन बिगड़े मौसम ने चुनौतियां और बढ़ा दी हैं।
एनडीआरएफ,एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के 500 कर्मचारी और जवान भी हल से हड़सर तक अलग-अलग पड़ावों पर फंसे हुए हैं। लंगर समितियों से जुड़े लोग और विभागीय टीमें भी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
मंगलवार को खराब मौसम के कारण भरमौर हेलीपेड से कोई उड़ान नहीं हो पाई। इस वजह से यात्रियों को नहीं निकाला जा सका।
वहीं, मार्ग में तीन शव भी फंसे हैं। जिन्हें सुरक्षित रखना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। शवों को चंबा मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाने की कोशिशें की जा रही हैं।
भारी बारिश और मलबा हटाने में आ रही दिक्कतों के चलते प्रशासन के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं। मलबा बार-बार गिर रहा है, जिससे सड़क बहाली का काम लगातार बाधित हो रहा है। विभागीय मशीनरी 24 घंटे जुटी है, लेकिन मौसम सहयोग नहीं कर रहा।
कलसुई के पास लंगर में 14 लोग मणिमहेश सेवादल भराड़ी के फंसे थे, जिन्हें बिलासपुर के भराड़ी के लिए सोमवार रात को रवाना किया है। बुधवार को मौसम साफ रहा तो फंसे मणिमहेश यात्रियों को निकाला जा सकता है।
प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने भरमौर गांव के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
तेलका में कई घर खतरे की जद में, ग्रामीणों की उड़ी नींद। उप तहसील तेलका के कई गांवों में लगातार मूसलाधार बारिश ने लोगों की नींद उड़ा दी है। ग्राम पंचायत ट्रेकड़ी में धर्मेश पुत्र चूहडू और सतीश पुत्र विमनु के घरों की दीवारों और छतों में गहरी दरारें पड़ गई हैं।
मकान का ढांचा इतना कमजोर हो गया है कि अब परिवारों के लिए यहां रहना असुरक्षित हो गया है। छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
इसी तरह ग्राम पंचायत भजोत्रा के मोहण गांव में मुंशी राम पुत्र पुनु राम के मकान के सामने का डंगा बह गया है, जिससे मकान पर भूस्खलन का सीधा खतरा मंडरा रहा है। किसी भी समय दीवार या छत गिरने की आशंका बनी हुई है।
*#WATCH | Manimahesh, Chamba | Himachal Pradesh Minister Jagat Singh Negi inspects landslide landslide-affected area of Bharmour village
— ANI (@ANI) September 3, 2025
(Source: Office of State Revenue Minister) pic.twitter.com/GeJFMOE5vV
पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी और तेजस्वी का डांस: बिहार की सियासत में दिन भर छाया रहा उबाल
NHM कर्मचारियों का अनूठा प्रदर्शन: कहीं पकौड़े तले, तो कहीं लोकनृत्य से जताया विरोध
ट्रंप के टैरिफ बम के बाद भी भारत नहीं झुकेगा: ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री का बड़ा बयान
वोट चोरी के आरोपों के बीच पवन खेड़ा की पत्नी पर दो वोटर आईडी का खुलासा!
राष्ट्र विरोधी विदेशियों की भारत में नो एंट्री , नए आव्रजन नियमों का कड़ाई से पालन!
बलूच लड़कियों संग सोना, निवस्त्र मर्दों के आगे परोसना, चीखों की आड़ में गुम करना: पाक आर्मी का काला सच
किम जोंग उन के उठते ही, कुर्सी को टिशू पेपर से क्यों घिसने लगे उत्तरी कोरियाई अधिकारी?
मीरजापुर में कोबरा ने ली बालिका की जान, परिजनों ने सांप को दिया जीवनदान
गर्लफ्रेंड की गलती की सज़ा गांव को: प्रेमी ने काटी बिजली, हुआ अंधेरा!
भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का खतरा, अगले 48 घंटे अलर्ट पर