मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन, युवा खिलाड़ी अंशुल कंबोज की एक छोटी सी गलती भारतीय टीम को भारी पड़ गई। इस चूक के कारण टीम इंडिया, जो रूट का महत्वपूर्ण विकेट लेने से चूक गई।
मोहम्मद सिराज के ओवर में जो रूट रन आउट होने से बाल-बाल बचे। रूट ने गेंद को गली एरिया में खेला, जहाँ रवींद्र जडेजा फील्डिंग कर रहे थे। जडेजा ने तेजी से गेंद को पकड़कर नॉन-स्ट्राइक एंड की तरफ फेंका, लेकिन बदकिस्मती से गेंद विकेट पर नहीं लगी।
यहां अंशुल कंबोज की गलती हुई। मिड-ऑन पर तैनात होने के बावजूद, कंबोज, नॉन-स्ट्राइक एंड पर गेंद पकड़ने के लिए नहीं आए। यदि वे सतर्क रहते, तो रूट को आसानी से रन आउट किया जा सकता था, क्योंकि वह क्रीज से काफी पीछे थे।
इस चूक को देखकर रवींद्र जडेजा का गुस्सा फूट पड़ा और वे कंबोज को जमकर फटकार लगाते हुए दिखे। जाहिर है, जडेजा को युवा खिलाड़ी की यह लापरवाही बिल्कुल पसंद नहीं आई।
कंबोज का यह पहला टेस्ट मैच है, और पहले ही मैच में उनसे इतनी बड़ी गलती हो जाना निराशाजनक है।
जो रूट और ओली पोप ने इसके बाद टीम इंडिया को ज्यादा मौके नहीं दिए। खबर लिखे जाने तक, ये दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक लगा चुके थे।
अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ, जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ दिया है। द्रविड़ के नाम 13288 और कैलिस के नाम 13289 रन थे। अब रूट से आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग (13378 रन) और सचिन तेंदुलकर (15921 रन) ही हैं।
— Drizzyat12Kennyat8 (@45kennyat7PM) July 25, 2025
कभी दोस्त... अब कट्टर दुश्मन! कंबोडिया-थाईलैंड युद्ध में आगे क्या होगा?
ऑपरेशन सिंदूर: संसद में 16 घंटे मंथन, राजनाथ करेंगे अध्यक्षता, पीएम मोदी भी दे सकते हैं वक्तव्य
ड्रोन से मिसाइल: DRDO का बड़ा धमाका, पलट देगा युद्ध का तरीका!
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: जानिए स्पीड, रूट और खूबियां
ईरान में न्यायपालिका पर भीषण आतंकी हमला, 8 की मौत
सड़क किनारे दिखा जटायु , तस्वीरें लेने उमड़ी भीड़!
कुएं में गिरा जगुआर का बच्चा, मां ने सड़क पर इंसानों से मांगी मदद
क्या राहुल गांधी बनेंगे नए आंबेडकर? कांग्रेस नेता के बयान से मचा राजनीतिक भूचाल!
IND vs ENG: साई सुदर्शन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड , बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय
दुनिया के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति, 43 साल से राज... क्या फिर जीतेंगे चुनाव?