कंबोडिया और थाईलैंड के बीच जंग बढ़ती ही जा रही है। थाईलैंड लड़ाकू विमानों और तोपों से गोले दाग रहा है, वहीं कंबोडिया ने बारूदी सुरंगें बिछाकर थाईलैंड की सेना को सीमा में घुसने से रोक दिया है।
पहले थाईलैंड को ज्यादा ताकतवर माना जा रहा था, लेकिन कंबोडिया ने रूसी BM-21 रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल कर सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, BM-21 रॉकेट ने थाईलैंड में भारी नुकसान पहुंचाया है। कंबोडियाई सैनिकों को 25 जुलाई को रूसी रॉकेट लॉन्चर के साथ देखा गया।
कंबोडिया ने थाईलैंड पर RM-70 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम से भी हमला किया है। पहले दिन जब थाईलैंड ने F-16 लड़ाकू विमान उतारे, तो लगा कि कंबोडिया टिक नहीं पाएगा, लेकिन कंबोडिया ने 24 घंटे में अपनी युद्धनीति से थाईलैंड को हैरान कर दिया।
दुनिया में एक और युद्ध का मोर्चा खुल गया है। रूस-यूक्रेन की जंग को तीन साल हो चुके हैं। इज़रायल-गाज़ा, भारत-पाकिस्तान, इज़रायल-ईरान और इज़रायल-यमन के बीच पहले से जंग जारी है। अब कंबोडिया और थाईलैंड में भीषण युद्ध छिड़ चुका है।
कंबोडिया और थाईलैंड की सीमा पर लगातार रॉकेट और तोपों की आवाजें गूंज रही हैं। लोग अपनी जान बचाने को भाग रहे हैं। कंबोडिया के हमले तेज करते ही थाईलैंड ने भी अपनी सेना सीमा की ओर रवाना कर दी, लेकिन कंबोडिया ने बारूदी सुरंगों से थाईलैंड की सेना को रोक दिया।
थाईलैंड की वायुसेना ने चेतावनी जारी की है कि लोग बॉर्डर से 20 से 40 किलोमीटर दूर रहें और सेना से जुड़ी कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। थाईलैंड की सेना कंबोडिया में 300 मीटर तक अंदर घुस गई है और कई चोटियों पर कब्जा कर लिया है, जिसमें फु मकुआ की चोटी भी शामिल है।
कंबोडिया के रूसी रॉकेट दागने के बाद थाईलैंड ने कंबोडिया पर ड्रोन हमला किया। थाईलैंड ने दावा किया कि प्रीह विहियर मंदिर के पास कंबोडियाई हथियार डिपो पर हमला किया गया। वीडियो में दिख रहा है कि थाई सेना ने कम से कम 5 जगहों पर ड्रोन से बम गिराए हैं।
थाईलैंड ने हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है। बॉर्डर के पास पेड़ों में तोपें छिपाकर हमले किए जा रहे हैं और हाईवे सील कर दिए गए हैं। थाईलैंड ने 1.3 लाख लोगों को बॉर्डर क्षेत्र से हटा दिया है और सूरीन, उबॉन रतचाथनी, सिसाकेट और बरिराम जैसे इलाके खाली कराए गए हैं। थाईलैंड ने कंबोडिया पर सिविलियंस को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।
कंबोडिया ने सीमा पर बारूदी सुरंगों का ऐसा जाल बिछाया है कि थाईलैंड की सेना सीमा के अंदर दाखिल नहीं हो पा रही। कहा जा रहा है कि शिव मंदिर तो सिर्फ एक बहाना है, असली विवाद बारूदी सुरंगों को लेकर है।
16 जुलाई को प्रीह विहियर मंदिर के पास एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ, जिसमें 23 थाई सैनिक घायल हो गए। थाईलैंड का आरोप है कि कंबोडिया ने जानबूझकर नई बारूदी सुरंगें बिछाई थीं, लेकिन कंबोडिया ने इन आरोपों को खारिज किया है।
11वीं सदी का प्रीह विहियर मंदिर इस संघर्ष की वजह बना हुआ है। यह मंदिर कंबोडिया के प्रीह विहियर प्रांत और थाईलैंड के सिसाकेत प्रांत की सीमा पर स्थित है। 1962 में ICJ ने फैसला दिया कि मंदिर कंबोडिया का है, लेकिन इसके आसपास की 4.6 वर्ग किलोमीटर भूमि पर दोनों देश दावा करते हैं।
थाईलैंड ने सीमा से लगे 8 जिलों में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। संघर्ष के समाप्त होने की संभावना बेहद कम है क्योंकि थाईलैंड ने साफ कर दिया है कि अभी कोई संघर्षविराम नहीं होगा। थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के कारण करीब 500 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कंबोडियन नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने युद्ध क्षेत्र के ऊपर उड़ानों पर रोक लगा दी है और सीमित उड़ान क्षेत्र को पोइपेट, पैलिन और सिएम रीप तक बढ़ा दिया गया है।
⚡ JUST IN: Cambodian army attacks Thailand with RM-70 multiple-launch rocket system (MLRS) pic.twitter.com/Vq83QmtFfo
— OSINT Updates (@OsintUpdates) July 24, 2025
मौत का साया: तिरुमला में बाइक सवारों पर तेंदुए का हमला, वायरल वीडियो से दहशत
मौत को छूकर वापस लौटीं चाची, एक सेकंड से बची जान!
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, 20 गाड़ियां चकनाचूर!
छत पर चैन से सो रहे थे मजदूर, अचानक आ धमके शेर!
7 बच्चों की जलती चिता, रोते बिलखते परिजन: झालावाड़ में तबाही का मंजर
बिहार में अपराध बेलगाम: क्या नीतीश कुमार से ऊब चुके हैं चिराग पासवान?
बेन स्टोक्स का धमाका! 141 रनों की तूफानी पारी से रचा इतिहास
छत्रपति संभाजीनगर में बनेगा ऑपरेशन सिंदूर उद्यान!
इटली में हाईवे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
भारत का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से मजबूत, हरदीप पुरी ने दी बड़ी खुशखबरी