केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश के ऊर्जा क्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भारत में तेल का विशाल भंडार मौजूद है और ऑयल एंड गैस सेक्टर में खोज और उत्पादन के लिए अगले 5 से 10 वर्षों की योजना बनाने की जरूरत है।
पुरी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए कई पहल की हैं, जिसमें नो गो एरिया पर साहसिक निर्णय लेना शामिल है। इससे देश गैस आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।
मंत्री पुरी ने कहा कि यदि 2014 से पहले खोज और उत्पादन के क्षेत्र को बढ़ावा दिया गया होता, तो आज भारत की ऊर्जा स्थिति कुछ और होती। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आज के फैसले का परिणाम आने वाले 8-10 वर्षों में दिखाई देगा।
पहले नो गो एरिया में किसी भी प्रकार की खोज नहीं की गई थी। ओएएलपी IX राउंड के तहत प्राप्त बिडिंग में 38 प्रतिशत क्षेत्र नो गो एरिया के अंतर्गत आता था। ओएएलपी X राउंड में यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि खनन क्षेत्र में पेट्रोलियम क्षेत्र को अलग कर ऑयल फिल्ड्स अमेंडमेंट बिल 2025 लागू किया गया, जिससे खोज और उत्पादन की दिशा में नई उम्मीदें और अनंत संभावनाएं पैदा हुई हैं। इससे निवेशकों के लिए नए द्वार खुले हैं।
पुरी ने यह भी जानकारी दी कि तेल व गैस की खोज के लिए इस वर्ष ओएनजीसी ने 578 कुएं खोदे हैं, जो पिछले 35 वर्षों में सबसे अधिक हैं। भारत ओएएलपी 10 राउंड के तहत लगभग 2 लाख वर्ग किलोमीटर में खोज करने जा रहा है।
यह पहल भारत की ऊर्जा शक्ति को एक नए मुकाम पर पहुंचाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि लगातार मजबूत होता हमारा ऊर्जा क्षेत्र राष्ट्र की प्रगति का शुभ संकेत है और देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा।
एक अन्य एक्स पोस्ट में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वर्तमान में भारत प्रतिदिन 5.6 मिलियन बैरल कच्चे तेल की खपत करता है। लगभग 7 करोड़ उपभोक्ता प्रतिदिन फ्यूल स्टेशन जाते हैं। अनुमान है कि आगामी 20 वर्षों में, दुनिया की ऊर्जा मांग में वृद्धि का 25 प्रतिशत हिस्सा भारत से आएगा। वर्ष 2045 तक भारत प्रतिदिन लगभग 11 मिलियन बैरल कच्चे तेल की खपत करेगा।
वर्ष 2014 के पहले के दशक में अगर Exploration & Production के क्षेत्र को बढ़ावा दिया गया होता तो आज भारत की ऊर्जा स्थिति कुछ और ही होती।
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) July 26, 2025
क्योंकि E&P के क्षेत्र में आज के फैसले का परिणाम आने वाले 8-10 वर्षों में दिखते हैं।
लेकिन एक हकीकत ये भी है कि जितने अच्छे काम हैं, वो PM… pic.twitter.com/y8zlWPeVyA
बिहार में अपराध पर टकराव: चिराग की चिंता पर मांझी का गर्व!
एशिया कप 2025: तारीखों का ऐलान! 9 सितंबर से शुरुआत, 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला!
आधार कार्ड सेवाओं में 20 घंटे की रुकावट, जानें वजह
इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
IND vs PAK मैच पर बवाल: करगिल विजय दिवस पर शेड्यूल से भड़के फैंस
सांप को काटा साल भर के बच्चे ने, मौके पर ही हो गई कोबरा की मौत!
IND vs PAK मैच पर अजहरुद्दीन का बड़ा बयान: या तो सब कुछ हो, या कुछ भी नहीं!
जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं, तब तक धर्मांतरण नहीं रुकेगा: सपा सांसद
11 छक्के, 6 चौके: RCB के बल्लेबाज टिम डेविड ने 37 गेंदों में ठोका तूफानी शतक, रचा इतिहास
क्या बीसीसीआई पहलगाम को भूल गया? एशिया कप शेड्यूल पर देशवासियों का फूटा गुस्सा