ममता का भाव हर जीव में होता है, चाहे वो इंसान हो या जानवर। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक मादा जगुआर अपने बच्चे को बचाने के लिए इंसानों से मदद मांगती दिखी।
वीडियो में दिखा कि जगुआर भीड़-भाड़ वाली सड़क पर घूम रही है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वह बार-बार लोगों के पास जाकर उनका हाथ पकड़ने की कोशिश कर रही थी, मानो कुछ कहना चाह रही हो। डर के मारे लोग उसे धक्का देकर भाग रहे थे, कुछ ने तो उसे जमीन पर भी पटक दिया, लेकिन वह हार नहीं मानी।
आखिरकार, एक व्यक्ति को जगुआर का इशारा समझ आया। उसने जगुआर को सहलाया, जिसके बाद जगुआर उसे अपने पीछे आने का इशारा करती है। वह व्यक्ति को एक कुएं के पास ले गई। जब व्यक्ति ने कुएं में झांका तो पता चला कि जगुआर का बच्चा कुएं में गिरा हुआ है।
व्यक्ति ने तुरंत वन्यजीव रेस्क्यू टीम को फोन किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान मादा जगुआर पेड़ पर चढ़कर बैठी रही। जब उसका बच्चा सुरक्षित बाहर आ गया, तब वह उसके पास गई। उसने लोगों का इशारों में धन्यवाद जताया और फिर अपने बच्चे के साथ जंगल में चली गई।
A jaguar approached humans for help to save her cub pic.twitter.com/rTzDbb5wR2
— news for you (@newsforyou36351) July 26, 2025
मां की गोद में चैन से सोता हाथी का बच्चा, वीडियो देख पिघल जाएगा दिल
झारखंड के सीएम फिर जाएंगे जेल, राहुल गांधी महामूर्ख : निशिकांत दुबे का तीखा हमला
सैयारा के बुखार में डूबी छात्रा: स्कूल की चौथी मंजिल से छलांग, दर्दनाक मौत
यह मेरी ही जिम्मेदारी है : झालावाड़ स्कूल हादसे पर शिक्षा मंत्री का कबूलनामा, 5 टीचर निलंबित
ऑनलाइन जहर मंगवा, दही में मिलाकर पति को खिलाया; प्रेमी संग महिला ने रची हत्या की साजिश
11 छक्के, 6 चौके: RCB के बल्लेबाज टिम डेविड ने 37 गेंदों में ठोका तूफानी शतक, रचा इतिहास
एमपी से झारखंड तक नाम बदलने की जंग! नवाब पर क्यों तनाव ?
कंबोडिया और थाईलैंड युद्ध में सुलह कराने UN के साथ आया मुस्लिम देश!
गोरखपुर कांग्रेस बैठक में चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो वायरल
जसप्रीत बुमराह क्या टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास? दिग्गज के बयान ने मचाई खलबली!