तेहरान: ईरान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में न्यायपालिका की एक इमारत पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई है, जिनमें पांच आम नागरिक और तीन हमलावर शामिल हैं।
अज्ञात बंदूकधारियों ने सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी ज़ाहेदान में न्यायपालिका केंद्र पर हमला किया। हमलावरों ने कोर्ट पर ग्रेनेड भी फेंके। इस आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हुई है और 13 लोग घायल हुए हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, हमले के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।
सिस्तान-बलूचिस्तान के डिप्टी पुलिस कमांडर अलीरेज़ा दलिरी के मुताबिक, हमलावर आगंतुकों के वेश में न्यायालय भवन में दाखिल हुए और इमारत के अंदर ग्रेनेड फेंक दिया। मृतकों में एक शिशु और उसकी मां भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की क्षेत्रीय कमान के अनुसार, हमले के दौरान तीन हमलावरों को मार गिराया गया।
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैश अल-अदल नामक बलूच जिहादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह समूह ईरान में सक्रिय है और पाकिस्तान की सीमा पार स्थित है।
ज़ाहेदान शहर तेहरान से लगभग 1,200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह क्षेत्र लंबे समय से उग्रवादियों, मादक पदार्थ तस्करों और अलगाववादी समूहों की गतिविधियों के कारण अशांत रहा है। यह प्रांत पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमाओं से सटा हुआ है।
अक्टूबर 2023 में भी इसी क्षेत्र में हुई एक घटना में 10 ईरानी पुलिस अधिकारी मारे गए थे, जिसे अधिकारियों ने आतंकी हमला बताया था।
Terrorists attack Zahedan Judiciary buildinghttps://t.co/mgSPLuDlHQ pic.twitter.com/GrrjP4DuNh
— IRNA News Agency (@IrnaEnglish) July 26, 2025
एमपी से झारखंड तक नाम बदलने की जंग! नवाब पर क्यों तनाव ?
मोदी जैसा कोई नहीं! ग्लोबल लीडर रेटिंग में फिर टॉप
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी, ट्रंप पछाड़कर आठवें नंबर पर
साथी कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंदकर 14 वर्षीय कांवड़िए की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन फूंका
क्या जो रूट तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड? संगकारा ने की बड़ी भविष्यवाणी
रामायण के जटायु ने दिए दर्शन? सैलानियों के बीच दिखा विशाल गिद्ध, वीडियो वायरल!
सड़क किनारे दिखा विशाल जटायु जैसा पक्षी, राहगीर तस्वीरें लेने को मजबूर!
SSC परीक्षा रद्द: राहुल गांधी ने बताया भ्रष्टाचार और नाकामी की देन, सरकार पर साधा निशाना
चिराग बुझ गए, अब जीकर क्या करेंगे? दर्द से छलका पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दिल
अग्निवीरों के लिए खुशखबरी: पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण की घोषणा