प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से सचेत ऐप का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह ऐप हिमस्खलन, आंधी, तूफान और बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में मददगार साबित होगा।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने इस ऐप को तैयार किया है। यह यूजर की करंट लोकेशन को ट्रैक कर मौसम से जुड़ी अपडेट जानकारी देता है और संभावित आपदाओं से अलर्ट करता है। यह किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है।
यह ऐप बाढ़, चक्रवात, सुनामी, हिमस्खलन, आंधी, तूफान, बिजली गिरने और जंगलों में आग जैसी प्राकृतिक घटनाओं से पहले सूचना देता है।
सचेत ऐप हिंदी और अंग्रेजी के अलावा सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी उपलब्ध कराता है।
इसके माध्यम से मौसम से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से आने वाली हर अपडेट इस ऐप पर उपलब्ध होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से इस ऐप का इस्तेमाल करने और इसके अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करने का आग्रह किया है। उन्होंने म्यांमार में आए भूकंप की भयावह तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय राहत दल ने म्यांमार और थाईलैंड में आपदा पीड़ित लोगों की मदद की। इसी क्रम में देशवासियों को ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए सचेत ऐप लॉन्च किया गया है।
PM @narendramodi highlights the important role of @ndmaindia s Sachet App in disaster management.#MannKiBaat @PMOIndia pic.twitter.com/qNCWS6c9w3
— Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स (@mannkibaat) April 27, 2025
हिटमैन फंसे जाल में, पांड्या हुए बोल्ड! मयंक यादव की तूफानी वापसी
आतंकवाद को बढ़ावा देकर पाकिस्तान मुस्लिम जगत में खुद को ही अलग-थलग कर रहा है
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान!
पहलगाम हमले पर टिप्पणी के बाद सिंगर नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पाकिस्तानियों और सुअरों का यहां आना मना है : दुकान के बाहर लगा पोस्टर वायरल
मैंने जो भी कहा वह 100% प्रामाणिक : असम CM सरमा ने आरोपों पर दिया करारा जवाब
रोते हुए पाकिस्तानी युवक की गुहार: आतंकियों को सज़ा दो, हमारा क्या कसूर?
अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, बुलंदशहर जाते वक्त गाड़ियों में टक्कर
पहलगाम हमले पर नेहा सिंह राठौर के गाने ने पाकिस्तान को दिया हथियार, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
मयंक यादव की रफ्तार के आगे हिटमैन रोहित शर्मा हुए पस्त