भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौड़ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट विवादों में घिर गई है।
नेहा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से हमले का इस्तेमाल बिहार चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए करने का आरोप लगाया था।
यह पोस्ट वायरल हो गया और कई लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की। चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तानी राजनीतिक पार्टी पीटीआई ने भी इस पोस्ट को री-ट्वीट किया, जिसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ प्रचार के लिए किया गया।
रविवार को लखनऊ के हैरतगंज पुलिस थाने में कवि अभय प्रताप सिंह ने नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नेहा के खिलाफ 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि नेहा की पोस्ट ने देश में अशांति फैलाने का काम किया है।
नेहा सिंह राठौड़ पिछले पांच सालों से सोशल मीडिया पर अपने लोकगीतों के माध्यम से सरकार से सवाल पूछने को लेकर चर्चा में रही हैं।
हालांकि, इस बार उनकी टिप्पणी को असंवेदनशील और देश विरोधी माना जा रहा है।
विवाद तब और बढ़ गया जब पाकिस्तानी राजनीतिक दल ने नेहा के पोस्ट का इस्तेमाल भारत के खिलाफ प्रचार के लिए किया।
पीटीआई ने वीडियो को साझा करते हुए सरकार पर हमले में गलत होने का आरोप लगाया।
ऐसे समय में जब देश आतंकी हमले से दुखी है और सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाने की योजना बना रही है, नेहा सिंह राठौड़ की टिप्पणी को कई लोगों ने आहत करने वाला और निंदनीय बताया है।
*اس انڈین لڑکی نے بلگام حملے کی حقیقت اور وجہ بتا دی کہ مودی سرکار اس حملے کو بہار الیکشن میں ووٹ حاصل کرنے کے لیے استعمال کرے گی۔ pic.twitter.com/T6RvH2HN4z
— PTI_ Promoti0n (@PtiPromo) April 24, 2025
वाह क्या मारा है! सूर्यकुमार के हैरतअंगेज शॉट पर हार्दिक पांड्या भी रह गए दंग
IPL 2025: रोहित शर्मा ने दूसरे टीम के खिलाड़ी को लगाई फटकार, जानिए क्या हुआ!
गुम है किसी के प्यार में: भाविका शर्मा का आईपीएस अवतार, सवी बनकर मचाएंगी धमाल!
कॉलेज छात्रा का कार में लड़के संग संबंध बनाते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
सूर्या का अनोखा शॉट देख Hardik Pandya हुए हैरान, कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन!
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 5% महंगाई भत्ता बढ़ा
आईपीएल में आरसीबी का दबदबा, कोहली टॉप पर, हार के बाद पंत पर ज़हीर की उम्मीद!
उत्तर प्रदेश में इतिहास: शाहजहांपुर में बनी देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी, फाइटर प्लेन भरेंगे उड़ान
मैदान पर भिड़े कोहली और राहुल! तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल
सेना आधुनिकीकरण के नाम पर फर्जीवाड़ा! रक्षा मंत्रालय ने जारी की चेतावनी