मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी तूफानी बल्लेबाजी और मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें मिस्टर 360 डिग्री प्लेयर भी कहा जाता है। उनके तरकश में एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज शॉट हैं।
रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ सूर्यकुमार ने ऐसा ही एक शॉट दिखाया, जिसे देखकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या भी हैरान हो गए।
मुंबई अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में लखनऊ के सामने उतरी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सात विकेट खोकर 215 रन बनाए। सूर्यकुमार ने इस मैच में 28 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.85 का रहा।
सूर्यकुमार टी20 के दिग्गज बल्लेबाज हैं और उन्होंने इसे कई बार साबित किया है। लखनऊ के खिलाफ मैच में उन्होंने अपना वही अंदाज दिखाया और एक ऐसा शॉट खेला कि सभी देखते रह गए।
15वां ओवर फेंकने आए प्रिंस यादव की गेंद पर सूर्यकुमार ने एक घुटने पर बैठकर डीप फाइन लेग पर छक्का बटोरा। यह शॉट देखकर हर कोई हैरान था।
हार्दिक पांड्या भी इस शॉट को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने हंसते हुए हाथ दिखाते हुए सूर्यकुमार से कहा कि क्या शॉट मारा है! जिसने भी यह शॉट देखा, उसे यकीन नहीं हुआ कि सूर्यकुमार ने ऐसा शॉट खेल दिया। यह अविश्वसनीय शॉट था और इसीलिए पांड्या ने ऐसी प्रतिक्रिया दी।
सूर्यकुमार के अलावा इस मैच में नमन धीर और कोर्बिन बोश्च ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंत में तेजी से रन बनाए। नमन ने 11 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। बोश्च ने 10 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली, जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल था। सलामी बल्लेबाज रियान रिकेलटन ने 32 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाए।
*SKY special 🤣#MIvLSG #MIvsLSG #LSGvsMI pic.twitter.com/5v3OTvZZYF
— NightWatchMad 🏏 (@NightWatchMad) April 27, 2025
मध्य प्रदेश में भीषण हादसा: बाइक को टक्कर मारने के बाद कुएं में गिरी कार, 6 की मौत
ये तू खेल ना, मजाक मत कर! RCB कोच ने दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को लगाई फटकार
मुझे देशद्रोही... : नेहा सिंह राठौर का पाकिस्तान में वीडियो वायरल होने पर करारा जवाब
यूपी में का बा? गाने वाली नेहा सिंह राठौर पर मुकदमा दर्ज! जानिए क्या है मामला
बुलंदशहर में पुलिस का तांडव: सरेराह युवक की पिटाई, बेटी चीखती रही - अंकल छोड़ दो, प्लीज छोड़ दो!
क्या भारत ने शुरू कर दिया वाटर वॉर ? PoK में अचानक आई बाढ़!
अरब सागर में गरजे भारतीय नौसेना के युद्धपोत, एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण!
परेश रावल का चौंकाने वाला खुलासा: टूटी हड्डी ठीक करने के लिए 15 दिन तक पिया पेशाब!
ऐसा बदला लेंगे, उनकी पीढ़ियों की भी रूह कांप जाएगी!
एमपी सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ता 5% बढ़ा!