लोकप्रिय लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट साझा किए जो राष्ट्रीय अखंडता को प्रभावित करते है और जाति, धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने का प्रयास करते हैं।
नेहा सिंह राठौर ने इस हमले को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कई वीडियो शेयर किए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार इस हमले का इस्तेमाल आगामी बिहार चुनाव में वोट बटोरने के लिए कर सकती है।
उनका यह बयान पाकिस्तान में तेजी से फैलाया गया। पाकिस्तान में न केवल आम लोगों बल्कि कुछ नेताओं और सरकारी एजेंसियों ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।
PTI Promotion नाम के एक ट्विटर हैंडल से नेहा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले की सच्चाई और इसके पीछे की राजनीति को उजागर किया है। वीडियो में नेहा के बयान को आधार बनाकर भारत सरकार की आलोचना की गई।
नेहा सिंह राठौर पहले भी अपने गीतों और बयानों को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उनका गीत यूपी में का बा? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, लेकिन साथ ही इस पर जमकर विवाद भी हुआ था। इसके चलते उनके खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
मौसम का हाल:
असम और मेघालय में 27 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बारिश होगी और ओले भी गिरेंगे, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 27-28 अप्रैल को, अरुणाचल प्रदेश में 28 अप्रैल को बादल बरसेंगे।
पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल तक बिजली चमकेगी और 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी आंधी चलेगी। गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार में 28 अप्रैल को, झारखंड 1 मई को, ओडिशा में 28-29 अप्रैल को आंधी का अलर्ट जारी है। ओडिशा के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अगले 7 दिनों के दौरान आंधी, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलेंगी। आंतरिक कर्नाटक में भी ओले गिर सकते हैं।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 30 अप्रैल से 3 मई तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि और उसके बाद के 3 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मध्य भारत में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा और पूर्वी भारत में भी अगले 3 दिनों के दौरान तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आएगा, जबकि गुजरात में अगले 24 घंटे में पारा में कोई बदलाव नहीं होगा।
आईएमडी ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर और प्रयागराज में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 28-29 अप्रैल को, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल तक, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में 28 अप्रैल 1 मई के दौरान, पूर्वी राजस्थान में 29-30 अप्रैल को, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल 1 मई के दौरान हीटवेव की स्थिति रहेगी और लू चलने के आसार हैं।
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42 से 43 डिग्री और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली एनसीआर में 28 से 30 अप्रैल तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी स्पीड 30 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।
राशिफल:
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है.
*यूपी में का बा ?
— Prabhakar Kumar Mishra (@PMishra_Journo) April 27, 2025
FIR बा, मुकदमा बा! #PahalgamTerroristAttack को लेकर बहुत लोगों ने सवाल उठाया है! सरकार से सवाल पूछा है। वैसे ही नेहा सिंह राठौर ने भी कुछ कहा है ! पाकिस्तान में कुछ ट्विटर हैंडल ने उनके वीडियो को कोट कर दिया है! मात्र इसलिए नेहा के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करना सही… pic.twitter.com/e4p0QagfHn
12 जिंदगियां: मंदसौर हादसे का असली सच - वैन कैसे बनी जानलेवा?
क्या पाकिस्तान से युद्ध की जरूरत नहीं? CM सिद्धारमैया के बयान पर BJP नेता भड़के
राणा सांगा पर विवादित बयान: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला!
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: लेफ्ट का दबदबा बरकरार, एबीवीपी ने की ज़ोरदार वापसी
IPL 2025: धोनी की हार देख फूट-फूट कर रोईं अभिनेत्री, वीडियो वायरल
पाकिस्तान में वॉटर इमरजेंसी! मस्जिदों से ऐलान, झेलम नदी में बाढ़ से दहशत
परमाणु हमले की धमकी के बीच पाकिस्तानी सेना में इस्तीफों की बाढ़!
देवरिया: आटा चक्की वाली की बेटी और किराना दुकानदार का बेटा बने IAS, संघर्ष ने दिलाई सफलता
डीसी बनाम आरसीबी: विराट कोहली और केएल राहुल में तीखी बहस, फैंस चिंतित!
मैसूर-हुबली हम्पी एक्सप्रेस में कन्नड़ बोलने पर यात्री को थप्पड़!