लखनऊ: उत्तर प्रदेश अब हाईटेक होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने 3.50 किलोमीटर लंबे आधुनिक रनवे का निरीक्षण किया। यह देश का पहला ऐसा रनवे होगा, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन-रात उतर सकेंगे।
यहां पर लड़ाकू विमान रिहर्सल भी कर सकेंगे। सुरक्षा के लिहाज से रनवे के दोनों तरफ लगभग 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे यातायात सुरक्षित रहेगा और किसी भी आपराधिक घटना होने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार का बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इसे प्रयागराज से गाजीपुर तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही मेरठ को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा।
शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक हब बनाने की भी योजना है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद से लिंक एक्सप्रेस-वे के जरिए बुंदेलखंड से जोड़ा जाएगा। इससे बुंदेलखंड में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में तेजी आएगी।
योगी ने भरोसा जताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य नवंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा।
एक्सप्रेस-वे पर साढ़े तीन किलोमीटर का रनवे बनाया गया है। यह पहला मौका होगा जब लड़ाकू विमान एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर रात में लैंडिंग करेंगे। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दो मई की रात को लड़ाकू विमान उतरेंगे, और तीन मई को दिन में लैंडिंग कार्यक्रम होगा। इसके लिए वायुसेना के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। रनवे के आसपास पांच किलोमीटर के इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। जानवरों को रोकने के लिए लोहे की बाड़ लगाई गई है।
*इंफ्रास्ट्रक्चर किसी भी देश के विकसित होने की आधारभूत शर्त होती है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 27, 2025
आज जनपद हरदोई, शाहजहांपुर एवं हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवतापूर्ण ढंग से कार्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आदरणीय… pic.twitter.com/SRLwERgcIW
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: किसका पलड़ा दिख रहा भारी?
मयंक यादव की रफ्तार के आगे हिटमैन रोहित शर्मा हुए पस्त
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान सुपर लीग से भारतीय नागरिक लौटे
क्या 27 करोड़ काफी हैं या और चाहिए? ऋषभ पंत फिर फ्लॉप, उड़ा मजाक!
जहां मिलें वहीं ठोको: शिंदे की लापता पाकिस्तानी नागरिकों को चेतावनी
पाकिस्तान धरती पर नहीं बचेगा: निशिकांत दुबे का बड़ा बयान
पाकिस्तान में वॉटर इमरजेंसी! मस्जिदों से ऐलान, झेलम नदी में बाढ़ से दहशत
IPL 2025: रोहित शर्मा ने दूसरे टीम के खिलाड़ी को लगाई फटकार, जानिए क्या हुआ!
सेना आधुनिकीकरण के नाम पर फर्जीवाड़ा! रक्षा मंत्रालय ने जारी की चेतावनी
जंग की कोई जरूरत नहीं... सिद्धारमैया के बयान पर बवाल, BJP ने घेरा