मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत की जाएगी।
इस घोषणा के साथ ही, प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
महंगाई भत्ते में वृद्धि के फलस्वरूप एरियर राशि का भुगतान 5 समान किश्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा, जिससे कर्मचारी दीपावली का त्योहार अच्छी तरह मना सकें।
राज्य सरकार में यह परंपरा रही है कि जब-जब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ता है, उसी के साथ राज्य के कर्मचारियों का भी सरकार डीए बढ़ा देती है।
मध्यप्रदेश शासन के सभी शासकीय कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) दिये जाने की घोषणा करता हूं। pic.twitter.com/Ymbv4n104l
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 27, 2025
बिलावल को जवाब, फिर सरकार का बचाव: थरूर का यू-टर्न?
आईपीएल में डेब्यू: कौन हैं जैकब बेथेल, जो विराट के साथ खोलेंगे पारी?
एके-47 और M4 राइफलों से लैस आतंकी, 22 घंटे पैदल चलकर पहलगाम पहुंचे: जांच में सनसनीखेज खुलासे
अक्षय की केसरी 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, शनिवार को कमाए करोड़ों!
छह साल का इंतजार खत्म: सूर्यकुमार यादव ने IPL में जड़ा अनोखा छक्का, बनाया खास रिकॉर्ड!
मुझे देशद्रोही... नेहा सिंह राठौर ने पाकिस्तानी वीडियो वायरल होने पर दिया करारा जवाब
फोन चलाने से रोका तो लेक्चरर पर चला दी चप्पल, वायरल हुआ वीडियो
भरतपुर में मनचले की सड़क पर हुई धुनाई, युवती ने जूतों और थप्पड़ों से सिखाया सबक
IPL 2025: RCB शीर्ष पर, मुंबई इंडियंस ने लगाई ऊंची छलांग!
जोधपुर में भगवा झंडे का अपमान: सड़क पर उतरे लोग, कट्टरता का आरोप