सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 के 45वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 28 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में रवि विश्नोई की गेंद पर पहली बार छक्का जड़ा। आईपीएल 2020 में डेब्यू करने के बाद, सूर्या को विश्नोई के खिलाफ छक्का लगाने के लिए 6 सीजन का इंतजार करना पड़ा।
सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 10 मैचों में 61.00 की औसत से 427 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 4000 रन भी पूरे किए। उन्होंने 160 मैचों की 145 पारियों में 33.78 की औसत से 4021 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं।
सबसे कम गेंदों में 4000 रन बनाने के मामले में सूर्या क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के बाद तीसरे स्थान पर हैं। वह इस मामले में सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
2023 से सूर्यकुमार यादव का वानखेड़े स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 18 पारियों में 780 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं।
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में लगातार 10 पारियों में 25+ स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। रॉबिन उथप्पा ने 2014 में यह रिकॉर्ड बनाया था।
*Lights, camera, SIXES! 💪
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2025
Surya Kumar Yadav is lighting up Wankhede in his own classical way 💙
Updates ▶ https://t.co/R9Pol9Id6m #TATAIPL | #MIvLSG | @surya_14kumar pic.twitter.com/F4uLUCgfIV
ताड़ी व्यवसायी महाजुटान में तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला: पासी समाज के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया
कश्मीर पर ट्रंप का दावा: भारत-पाक 1000 साल से लड़ रहे हैं!
दम है तो बोल के दिखा, भारतीय सेना हिंदू है या मुस्लिम! शहीद के भाई का रोंगटे खड़े कर देने वाला भाषण वायरल
POK में बाढ़ का खतरा, पाकिस्तान ने भारत पर जेहलम में पानी छोड़ने का आरोप लगाया
IPL 2025: हेजलवुड ने रचा इतिहास, 18वें सीजन में 100 डॉट गेंदें फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने
अभी तो 28 मारे हैं... पहलगाम हमले पर जश्न मनाने वाले साहिल की पिटाई, पुलिस हिरासत में
क्या भारत ने शुरू कर दिया वाटर वॉर ? PoK में अचानक आई बाढ़!
कंगाल पाकिस्तान की चीन से गुहार: क्या लोन के जाल में फंसेगा पड़ोसी मुल्क?
दम है तो बोलकर दिखाओ, सेना हिंदू है या मुस्लिम! शहीद भाई का देशभक्ति से भरा भाषण
पहलगाम हमले पर अक्षय कुमार का करारा जवाब: कलाकारों पर बैन, आतंकवादियों को ललकार!