जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है। सुरक्षा बलों ने आतंक के आकाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है और अब तक 8 आतंकियों के घर तबाह किए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
इस बीच, एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया क्रिएटर नेहा सिंह राठौर के एक गाने को पाकिस्तान ने अपने दुष्प्रचार का हथियार बना लिया है।
नेहा सिंह राठौर, जो अपनी तीखी टिप्पणियों और सरकार पर सवाल उठाने के लिए मशहूर हैं, उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर एक गाना गाया। इस गाने में उन्होंने हमले को लेकर कई सवाल उठाए, जिसे पाकिस्तान ने तुरंत लपक लिया।
पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर नेहा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और भारत विरोधी प्रचार के लिए इसे बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
इमरान खान के समर्थक पेज PTI_Promoti0n ने नेहा सिंह राठौर के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले के पीछे की सच्चाई और कारण उजागर कर दिया। मोदी सरकार बिहार चुनावों में वोट बटोरने के लिए इस हमले का इस्तेमाल करेगी।
इस तरह, भारत के भीतर से उठी आवाज को पाकिस्तान भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के लिए भुना रहा है।
नेहा सिंह राठौर के इस गाने पर भारत में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है।
लोग आरोप लगा रहे हैं कि नेहा ने अपने निजी एजेंडे के लिए देश की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा दिया है। कई यूजर्स ने कहा कि जब देश पर हमला हुआ है, तब एकजुटता दिखाने के बजाय, ऐसे बयान और गाने दुश्मन देशों के हाथ मजबूत कर रहे हैं।
जहां एक ओर भारत के सुरक्षाबल आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नेहा सिंह राठौर जैसे सोशल मीडिया क्रिएटर का ऐसा कदम देश की एकता और संप्रभुता पर सवाल खड़े कर रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयानों से न केवल भारत की छवि को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यह हमारे दुश्मनों के मंसूबों को भी मजबूती प्रदान करता है।
*اس انڈین لڑکی نے بلگام حملے کی حقیقت اور وجہ بتا دی کہ مودی سرکار اس حملے کو بہار الیکشن میں ووٹ حاصل کرنے کے لیے استعمال کرے گی۔ pic.twitter.com/T6RvH2HN4z
— PTI_ Promoti0n (@PtiPromo) April 24, 2025
जंग के हक में नहीं बयान पर बवाल: सिद्धारमैया की सफाई, बीजेपी का हमला
झेलम में अचानक बाढ़: पाकिस्तान में इमरजेंसी, मस्जिदों से चेतावनी!
जेएनयू में भी जला लालटेन! राजद उम्मीदवार की जीत पर जश्न, लालू-तेजस्वी का जिक्र
कंगाल पाकिस्तान की चीन से गुहार: क्या लोन के जाल में फंसेगा पड़ोसी मुल्क?
वज्र सुपर शॉट : पहलगाम हमले के बाद IPL 2025 की सुरक्षा के लिए तैनात
पहलगाम हमले को खुफिया विफलता कहने वालों को सुननी चाहिए शशि थरूर की यह बात
पहलगाम हमले पर विवाद: नेहा सिंह राठौर पर देशद्रोह का आरोप, क्या होगी गिरफ्तारी?
IPL 2025: पूरन का प्रचंड प्रहार, चाहर को जड़े लगातार तीन छक्के!
शख्स ने होशियारी में लगाई होठों पर फेवीक्विक, फिर शांत हो गया सुलेमानी कीड़ा !
बेटा सरेंडर कर दो, परिवार चैन से रह पाएगा... : पहलगाम हमले के आतंकी की मां की अपील