पूरा देश पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित है। इस बीच, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर इस हमले को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रही हैं।
नेहा सिंह राठौर ने हमले वाले दिन से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने सरकार पर इसे प्रोपेगेंडा तक बताने का आरोप लगाया।
उनके ट्वीट पाकिस्तान में भी शेयर किए गए, जिसके बाद लोगों ने उन्हें देशद्रोही कहना शुरू कर दिया।
गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अब सवाल उठता है कि क्या नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी होगी?
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि क्या आपकी साइबर टीम सो रही है या माहौल बिगड़ने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि नेहा के ट्वीट भारत के खिलाफ सुनियोजित प्रोपेगेंडा हैं और पाकिस्तान के लिए सहानुभूति पैदा करने का माध्यम हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह काम केवल आईएसआई के एजेंट और कट्टरपंथी देशों से फंडिंग लेने वाला व्यक्ति ही कर सकता है। उन्होंने यह भी लिखा कि यह देखकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है, जो विस्फोटक रूप ले सकता है। राजनीतिक विरोध ठीक था, लेकिन देशद्रोह अक्षम्य अपराध है। अगर कोई दूसरा देश होता तो अब तक उसकी गिरफ्तारी और फांसी तक हो चुकी होती। उन्होंने तत्काल राष्ट्रविरोधी कानून के तहत गिरफ्तारी की मांग की है।
बीजेपी नेता ने गाजियाबाद के लोनी में शिकायत दर्ज कराकर नेहा राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने ट्वीट करते हुए कहा, सरहद पर आतंकियों और दुश्मन देश को नेस्तनाबूद करने के लिए हमारी सेना काफी है। लेकिन सरहद के अंदर देशविरोधी ताकतों के खिलाफ स्वच्छता अभियान चलाने के लिए हम सभी को स्वंय खड़ा होना पड़ेगा।
उन्होंने आगे लिखा कि पाकिस्तानियों की चहेती बन चुकी नेहा सिंह राठौर के देशविरोधी ट्वीट एवं वीडियो पर रासुका के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए गाजियाबाद पुलिस को तहरीर दी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के खिलाफ सुनियोजित प्रोपेगंडा और पाकिस्तान के लिए सहानुभूति तैयार करने वाले और निरपराध लोगों की नृशंस हत्या के लिए देश और सुरक्षाबलों पर दोषारोपण आईएसआई की एजेंट और आतंकी संगठन TRF की सदस्य ही कर सकती है। उन्होंने यूपी पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए सूक्ष्मता से जांच करने की मांग की है।
इन आरोपों के बाद नेहा सिंह राठौर ने एक और ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि पूरी भाजपा के नेताओं के जितने बच्चे फ़ौज में होंगे, उससे ज़्यादा तो मेरे अपने परिवार के लोग सेना में अपनी जान दांव पर लगा चुके हैं। लेकिन आज भाजपा का आईटी सेल मुझे देशद्रोही कह रहा है, क्योंकि मैं बिना डरे सवाल पूछती हूं। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री से सवाल पूछना देशद्रोह है?
*सरहद पर आतंकियों और दुश्मन देश को नेस्तनाबूद करने के लिए हमारी सेना काफी है। लेकिन सरहद के अंदर देशविरोधी ताकतों के खिलाफ स्वच्छता अभियान चलाने के लिए हम सभी को स्वंय खड़ा होना पड़ेगा। पाकिस्तानियों की चहेती बन चुकी @nehafolksinger के देशविरोधी ट्वीट एवं वीडियो पर रासुका के तहत… pic.twitter.com/GfDb82OXkl
— Nand Kishor Gurjar (@nkgurjar4bjp) April 27, 2025
10 करोड़ का मुआवजा: अखिलेश यादव ने किसके लिए की इतनी बड़ी मांग?
करुण नायर के विकेट पर हंगामा, कोहली पर कसा तंज!
गुजरात में धूल भरी आंधी के साथ 3 जिलों में बारिश का अनुमान
मैदान पर भिड़े कोहली और राहुल, फिर उड़ाया कांतारा सेलिब्रेशन का मज़ाक
बुलंदशहर में पुलिस का तांडव: सरेराह युवक की पिटाई, बेटी चीखती रही - अंकल छोड़ दो, प्लीज छोड़ दो!
पहलगाम हमले पर चीन का दोहरा रवैया: पाकिस्तान का समर्थन, निष्पक्ष जांच की मांग
हिटमैन फंसे जाल में, पांड्या हुए बोल्ड! मयंक यादव की तूफानी वापसी
लाइव मैच में बवाल: आखिर क्यों भिड़ गए विराट कोहली और केएल राहुल?
कंगाल पाकिस्तान की चीन से गुहार: क्या लोन के जाल में फंसेगा पड़ोसी मुल्क?
ओवैसी का पाकिस्तान को करारा जवाब: आधी सदी पीछे हो तुम!