चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे, जो 2023 में आईपीएल जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे, रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में दिखे। वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाया, जो इस सीजन का उनका पहला अर्धशतक है।
दुबे, जो पहले अपनी लय में नहीं दिख रहे थे, ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अर्धशतक बनाने के बाद उन्हें जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विल जैक्स ने लपका।
दुबे लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने इसे करके भी दिखाया। 16वें ओवर में जडेजा ने चौका मारा, फिर दुबे ने लगातार दो छक्के जड़े। अगली गेंद पर एक रन लेकर दुबे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी गेंद पर जडेजा ने छक्का मारा। इस ओवर में अश्विन कुमार ने कुल 24 रन लुटाए।
दुबे ने अपनी पारी में 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे। इससे पहले, उन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 43, कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 31 और पंजाब किंग्स के खिलाफ 42 रन बनाए थे। आज आखिरकार उन्हें अर्धशतक नसीब हुआ।
दुबे के अलावा, रवींद्र जडेजा ने भी इस मैच में अर्धशतक लगाया। जडेजा ने 35 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। दुबे और जडेजा की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने पांच विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया।
*Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
Fifties from lefties Ravindra Jadeja and Shivam Dube power #CSK to 176/5 👏
Will #MI win complete a hat-trick of wins at home? 🤔
Scorecard ▶ https://t.co/v2k7Y5sIdi#TATAIPL | #MIvCSK pic.twitter.com/TtUhDP225g
क्या निशिकांत दुबे के SC पर बयान से बढ़ेगी मुसीबत? BJP ने किया किनारा, विपक्ष हमलावर
पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, मरने से पहले कहा - काश लड़कों के लिए भी कोई कानून होता
सरकारी नौकरी लगते ही बदली पत्नी, पति का दर्दनाक आखिरी वीडियो
नशेड़ी ने खंडहर में फेंकी बच्ची, दिशा पाटनी की मेजर बहन ने बचाई जान
बंदूक की नोक पर महिला से गैंगरेप, आरोपी बोले- आर्मी में हैं, बेटी का मिलिट्री स्कूल में एडमिशन कराएंगे
मंडप में फेरों की जगह पुलिस की पिटाई , डीजे बंद कराने पर झांसी में बवाल!
ट्रंप पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप, न्यूयॉर्क में उतरे हजारों लोग
हमें लक्ष्मी भंडार नहीं, मुख्यमंत्री का इस्तीफा चाहिए!
उद्धव ठाकरे को MVA से बेदखल करेगा गठबंधन! अठावले का बड़ा दावा
झगड़े में पत्नी ने पति को छत से फेंका, लोगों ने कहा - वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है