झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन अब विपक्ष बीजेपी और सांसद पर हमलावर हो गया है। असदुद्दीन ओवैसी समेत कई विपक्षी नेताओं ने निशिकांत दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
दरअसल, दुबे ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) और सुप्रीम कोर्ट (SC) के कार्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला बढ़ता देख बीजेपी ने सांसद के बयान से किनारा कर लिया, जिसके बाद सियासत गरमा गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने CJI और सुप्रीम कोर्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस देश में जितने गृह युद्ध हो रहे हैं उसके जिम्मेवार केवल यहां के CJI सर संजीव खन्ना हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिकल-368 के अनुसार, संसद को संविधान में कानून बनाने का अधिकार है।
दुबे ने आगे कहा था कि अगर हर मामले में सुप्रीम कोर्ट को ही फैसला देना है तो संसद और विधानसभाओं की कोई जरूरत नहीं है, इन्हें बंद कर देना चाहिए।
बीते दिन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने निशिकांत दुबे के इस बयान से किनारा कर लिया था और कहा था कि भारतीय जनता पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
असदुद्दीन ओवैसी ने निशिकांत दुबे पर तंज कसते हुए कहा, आप लोग ट्यूबलाइट हैं। इस तरह से कोर्ट को धमका रहे हैं? क्या आपको पता है कि (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है?, इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था। ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा धोखाधड़ी कर रही है और धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है।
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने बीजेपी सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सांसद निशिकांत दुबे कह रहे हैं कि इस देश में जो कुछ भी हो रहा है, जैसे गृह युद्ध, वो CJI संजीव खन्ना की वजह से है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका धार्मिक मुद्दों को भड़का रही है। शमा मोहम्मद ने CJI से कोर्ट की अवमानना पर कार्रवाई करने की मांग की।
कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद ने भी निशिकांत दुबे के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर कोई सांसद सुप्रीम कोर्ट या किसी भी अदालत पर सवाल उठाता है तो यह बहुत दुख की बात है। हमारी न्याय व्यवस्था में अंतिम फैसला सरकार का नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट का होता है। अगर कोई यह बात नहीं समझता है तो यह बहुत दुख की बात है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि बीजेपी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है, वहीं विपक्षी नेता दुबे पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, साथ ही विपक्ष ने सांसद को पार्टी से भी बाहर निकालने की मांग कर दी है। देखना होगा कि बीजेपी निशिकांत दुबे पर किस तरह की कार्रवाई करती है।
*#WATCH | Delhi: BJP MP Nishikant Dubey says Chief Justice of India, Sanjiv Khanna is responsible for all the civil wars happening in this country https://t.co/EqRdbjJqIE pic.twitter.com/LqEfuLWlSr
— ANI (@ANI) April 19, 2025
मुझे मिचेल स्टार्क नहीं बनना : आवेश खान का बड़ा बयान, मैच पलटने की क्या थी रणनीति?
चक्रवाती तूफान की दस्तक: 70 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं, 21 राज्यों के लिए अलर्ट!
RR को ये 2 ओवर कभी नहीं भूलेंगे: LSG के खिलाफ जीता हुआ मैच हार में बदला!
झगड़े में पत्नी ने पति को छत से फेंका, लोगों ने कहा - वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है
क्या सुप्रीम कोर्ट धार्मिक युद्ध भड़का रहा है? निशिकांत दुबे के बयान पर मचा बवाल
ओवैसी पर सवाल: बिहार गवर्नर बोले- आपको उस आदमी की तलाश है, जो कुत्ते को काटे
जिया हो बिहार के लाला! किसान का बेटा छाया, आउट होते ही क्यों छलके आंसू?
योगी को PM चेहरा घोषित करने की तैयारी? अखिलेश के दावे से सियासी पारा चढ़ा
14 साल का तूफान! डेब्यू पर छक्का, वैभव सूर्यवंशी ने IPL में मचाया तहलका
दो साल का बच्चा, पति से दूरी, मस्तान गुट से कनेक्शन: नाबालिगों की गैंग क्यों बना रही थी लेडी डॉन जिकरा?