अप्रैल के महीने में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से आंधी-तूफान और बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है, हालांकि तापमान अभी भी 39 और 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिनों तक दिल्लीवासियों को लू से राहत मिल सकती है। लेकिन राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। दिल्ली में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
22 अप्रैल से पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में भारी वर्षा का नया दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की गई है। चक्रवाती हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।
अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत (उत्तर प्रदेश को छोड़कर) में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 5 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।
पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद 4 दिनों में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। गुजरात में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत में अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है।
देश में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। 21 अप्रैल के लिए जम्मू कश्मीर और लद्दाख में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजली कड़कने और तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा से 70 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। 21-22-23 अप्रैल को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, और 22 से 25 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले 5 दिनों तक केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तेलंगाना में 21 अप्रैल को गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।
21-22-23 अप्रैल को विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 22 और 23 अप्रैल को गुजरात, और 21 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
*Daily Weather Briefing English (19.04.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 19, 2025
YouTube : https://t.co/I551L7iWwV
Facebook : https://t.co/zLTwz52GQK#imd #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #Rainfall #mausam #thunderstorm #hailstorm #heatwave@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/QGH8Kl9fuZ
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट: 43 जिलों में आंधी, वज्रपात का खतरा
जिया हो बिहार के लाला : किसान के बेटे वैभव के IPL डेब्यू पर तांडव, फिर आंसुओं का सैलाब!
तीन अर्धशतक, फिर भी मैन ऑफ द मैच कोई और! जानिए किसने पलटी बाजी?
धार्मिक युद्ध के लिए SC जिम्मेदार: निशिकांत के बयान से सियासी भूचाल
धोनी को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को चेतावनी
निशिकांत दुबे का बयान मोदी सरकार की साजिश: मंत्री दीपिका पांडेय का भाजपा पर हमला
आईपीएल के लिए वैभव सूर्यवंशी का त्याग: पसंदीदा मटन और पिज्जा से बनाई दूरी!
14 साल की उम्र में IPL डेब्यू, पहली गेंद पर छक्का: वैभव सूर्यवंशी का संघर्ष भरा सफर
मारा क्यों, बाहर निकल! बिहार में DIG के एस्कॉर्ट को महिलाओं ने घेरा
दिल्ली: मुस्तफाबाद में रात के अंधेरे में गिरी इमारत, 11 की मौत, मलबे में दबे कई