आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला।
उन्होंने 20 गेंदों पर 34 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत मिली।
वैभव ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपनी धाक जमा दी।
इस डेब्यू के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।
हालांकि, जब वह आउट हुए, तो पवेलियन लौटते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए। वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।
मैदान पर ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसे देखकर भारतीय फैंस का दिल पिघल गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
RR और LSG के मुकाबले में वैभव ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए और 170 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
उन्होंने पहली ही गेंद पर शार्दूल ठाकुर को कवर के ऊपर से लंबा छक्का मारा।
34 रन पर यशस्वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करते हुए, वह एडन मारक्रम की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। ऋषभ पंत की फुर्ती ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
पवेलियन जाते समय उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के ताजपुर में हुआ था।
केवल 4 साल की उम्र से ही उन्होंने बल्ला थाम लिया था।
वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी एक किसान हैं।
संजीव ने अपने बेटे के हुनर को पहचाना और घर के पीछे ही एक छोटा सा मैदान बना दिया, जहां वैभव अभ्यास करते थे।
वैभव के पिता के त्याग और समर्थन ने उन्हें आईपीएल जैसे मंच तक पहुंचाया है।
सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनकर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा है।
14 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लीग में कदम रखा है।
वैभव से पहले, प्रयास रे वर्मन ने 2019 में 16 साल की उम्र में RCB के लिए डेब्यू किया था।
मुजीब उर रहमान ने 17 साल 11 दिन में पंजाब किंग्स के लिए पहला आईपीएल खेला था।
*Vaibhav Suryavanshi crying after scoring 20-ball 34 on debut. We broke another innocent guy by constantly questioning his age.💔 - Random Insta reel https://t.co/JJquBIDBhR pic.twitter.com/x1rZapzkPG
— Silly Point (@FarziCricketer) April 19, 2025
आईपीएल डेब्यू: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर जड़ा छक्का, मचा हड़कंप!
समधी-समधन की प्रेम कहानी में दामाद का खुलासा: ममता ने पापा को वश में किया!
व्यायाम करते युवक की मौत, कैमरे में कैद हुआ आखिरी पल
अस्पताल में शव से कुंडल चोरी! वार्ड बॉय की शर्मनाक करतूत कैमरे में कैद
आखिरी ओवर में आवेश खान का स्टॉर्क जैसा करिश्मा!
आखिरी ओवर का रोमांच: लखनऊ ने राजस्थान को 2 रन से हराया!
सुबह एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक से मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर
मारा क्यों, बाहर निकल! बिहार में DIG के एस्कॉर्ट को महिलाओं ने घेरा
बक्सर में खड़गे का कुर्सी वार, पर खाली रह गईं कुर्सियां, कांग्रेस शर्मसार!
मंडप में फेरों की जगह पुलिस की पिटाई , डीजे बंद कराने पर झांसी में बवाल!