शामली, उत्तर प्रदेश से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाले वार्ड बॉय ने एक मृत महिला के कानों से सोने के कुंडल चुरा लिए।
अस्पताल के वार्ड बॉय की यह घिनौनी हरकत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वार्ड बॉय को महिला के शव के कान से कुंडल निकालते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
इस वायरल वीडियो ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को भी सवालों के घेरे में ला दिया है।
यह मामला शामली के सरकारी जिला अस्पताल का है। जानकारी के अनुसार, श्वेता नाम की एक महिला अपने परिवार के साथ शामली से मेरठ जा रही थी। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
सड़क हादसे में श्वेता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें तत्काल शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों के अस्पताल में मौजूद होने के बावजूद, एक वार्ड बॉय ने बड़ी चालाकी से उसके कानों के कुंडल चुरा लिए। जब परिजनों को कुंडल गायब होने का पता चला, तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया।
इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में वार्ड बॉय को पहले एक कान का कुंडल चुराकर अपनी जेब में रखते हुए देखा गया। फिर, चादर ओढ़ाने के बहाने, उसने महिला की गर्दन घुमाई और दूसरे कान से भी कुंडल चुराकर जेब में रख लिया। यह घटना अस्पताल प्रशासन और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
*शामली (यूपी) के सरकारी अस्पताल में एक वार्ड बॉय ने मरी हुई औरत के कान से कुंडल निकाल लिए। महिला का रोड एक्सीडेंट में देहांत हुआ था।
— Madan Mohan Soni - (आगरा वासी) (@madanjournalist) April 20, 2025
अब सोचो, मरने के बाद भी चैन नहीं। किसी ने सीसीटीवी में ये सब देख लिया।
मतलब, क्या ही कहें! pic.twitter.com/ay2gKJWrd3
मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी: ब्राह्मणों पर टिप्पणी से लेखक आग-बबूला
बीच सड़क पर महिला का कोहराम, ट्रैफिक रोका, पुलिस से उलझी!
कौन हैं अरविंद केजरीवाल के दामाद, संभव जैन? IIT में हुई थी मुलाकात, करते हैं ये काम
शर्मनाक! अस्पताल में मृत महिला के कुंडल चुराता वार्ड बॉय, वीडियो वायरल
निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: CJI पर गृहयुद्ध वाले कमेंट से बढ़ा विवाद
आईपीएल के लिए वैभव सूर्यवंशी का त्याग: पसंदीदा मटन और पिज्जा से बनाई दूरी!
हाईवे पर बंदरों के दो गुटों में भीषण जंग, देखकर उड़े होश
जाम्बिया में भारतीय तस्कर गिरफ्तार, सूटकेस में मिले 19 करोड़ कैश और 4 करोड़ का सोना!
रिश्वतखोर दरोगा कैमरे में हुआ कैद, ई-रिक्शा चालक से वसूली रिश्वत!
आधी रात को विमान में फंसे उमर अब्दुल्ला, दिल्ली एयरपोर्ट पर जमकर बरसे!