जाम्बिया में भारतीय तस्कर गिरफ्तार, सूटकेस में मिले 19 करोड़ कैश और 4 करोड़ का सोना!
News Image

अफ्रीकी देश जाम्बिया में एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और 4 करोड़ रुपये से अधिक का सोना बरामद हुआ है।

आरोपी शख्स इन सब चीजों को अपने सूटकेस में भरकर दुबई जाने की तैयारी कर रहा था। जाम्बिया एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

यह घटना जाम्बिया के लुसाका स्थित केनेथ कौंडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की है। 27 साल का युवक दुबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था।

एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ। जाम्बिया के ड्रग प्रवर्तन आयोग (डीईसी) ने जांच के दौरान सूटकेस चेक किया तो सभी हैरान रह गए।

आरोपी शख्स ने अपने बैग में ढेर सारी नोटों की गड्डियां और सोने की ईंटें छिपा रखी थीं। पुलिस को 2.32 मिलियन डॉलर (19 करोड़ रुपये) और 5 लाख डॉलर (4 करोड़ रुपये) के सोने की 7 ईंटें मिली हैं।

शख्स ने कैश को रबड़ से बांधकर बैग में रखा था। सोने की ईंटें भी ऐसे ही बैग में पड़ी थीं।

डीईसी का कहना है कि इस अपराध में कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि जाम्बिया में सोने और कॉपर बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसके बावजूद देश की 60 प्रतिशत आबादी गरीबी से जूझ रही है। यही वजह है कि यहां सोना तस्करी अक्सर देखने को मिलती है।

यह पहली बार नहीं है कि जाम्बिया से कोई ऐसा मामला सामने आया है। 2023 में मिस्त्र के 5 नागरिकों को 127 किलोग्राम सोना और करोड़ों रुपयों के साथ पकड़ा गया था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आवेश खान की तूफानी गेंदबाजी से लखनऊ ने छीनी जीत, गोयनका हुए गदगद!

Story 1

क्या फिर हाथ मिलाएंगे राज और उद्धव ठाकरे? नीतेश राणे ने खोला राज!

Story 1

सीकर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुनी जनता की पुकार, तत्काल समाधान के निर्देश

Story 1

बप्पनाडु मंदिर में रथोत्सव के दौरान हादसा, रथ का ऊपरी भाग गिरा!

Story 1

नशे में धुत्त महिला का हरिद्वार में हाई वोल्टेज ड्रामा: कारों की टक्कर, पुलिस से उलझी!

Story 1

श्रीनगर हाईवे पर तबाही: बादल फटने से पहाड़ टूटे, भूस्खलन में गांव दबे, 3 मौतें, रेस्क्यू जारी

Story 1

ये सरासर नाइंसाफी : मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने पर बवाल, अबू आजमी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Story 1

दामाद संग भागी सास मुसीबत में फंसी, गांव वालों ने किया बहिष्कार!

Story 1

निशिकांत दुबे के बयान पर भड़कीं शमा मोहम्मद, CJI से कार्रवाई की मांग; बीजेपी से निष्कासन का आग्रह

Story 1

IPL डेब्यू में आउट होने पर रो पड़े वैभव सूर्यवंशी, छलके आंसू, वीडियो वायरल