मंडप में फेरों की जगह पुलिस की पिटाई , डीजे बंद कराने पर झांसी में बवाल!
News Image

झांसी, उत्तर प्रदेश में एक शादी समारोह में उस वक्त भयंकर हंगामा मच गया, जब पुलिस नाच-गाने के बीच पहुंच गई। नैनागढ़ के खेरा मोहल्ले में शुक्रवार देर रात संगीत कार्यक्रम चल रहा था, तभी पुलिसवाले वहां पहुंचे और लोगों के साथ हाथापाई हो गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस डीजे बंद करवाने के लिए वहां गई थी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें लोगों और पुलिस के बीच झड़प साफ दिखाई दे रही है।

नैनागढ़ के खेरा मोहल्ले में ऋतिक बग्गन के घर शुक्रवार देर रात संगीत का आयोजन था। पुलिस ने पहले समझाकर डीजे बंद कराया, लेकिन कुछ ही देर में फिर से डीजे शुरू कर दिया गया। रात 2:15 बजे दोबारा पुलिस पहुंची, तो नशे में धुत्त लोगों ने कथित तौर पर बदतमीजी की।

बताया जा रहा है कि महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और उनसे बॉडी वार्न कैमरे और मोबाइल भी छीन लिए गए। इसके बाद पुलिस ने प्रेमनगर थाने को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने दूल्हे समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार दोपहर सभी का चालान कर दिया गया।

यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है जिसका फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पुलिसवालों से बहस कर रहे हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि बाकी लोग भी वहां पहुंच जाते हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं। सीसीटीवी में घटना का समय 19 अप्रैल तड़के 2:36 का दिख रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अगर हम झुके तो सब खत्म हो जाएगा... हमास के प्रस्ताव पर नेतन्याहू का सख्त इनकार

Story 1

मां से मिले आवेश खान, रोती हुई ममता ने झट से लगाया गले, निकोलस पूरन कराते रहे चुप

Story 1

समधी-समधन की प्रेम कहानी में दामाद का खुलासा: ममता ने पापा को वश में किया!

Story 1

गाजा: सुरक्षित क्षेत्र अल-मवासी पर इजराइली बमबारी, 50 से अधिक की मौत

Story 1

IPL डेब्यू में आउट होने पर रो पड़े वैभव सूर्यवंशी, छलके आंसू, वीडियो वायरल

Story 1

मध्य प्रदेश: डॉक्टर ने बुजुर्ग को घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल, मचा आक्रोश

Story 1

सीवेज प्लांट में अच्छा काम, प्रवेश वर्मा ने दिया ओम का उपहार

Story 1

जम्मू-कश्मीर में तबाही: रामबन में भूस्खलन से 3 की मौत, कई घर तबाह, राजमार्ग बंद

Story 1

उम्र भी ऐतिहासिक, छक्का भी ऐतिहासिक: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू पर रचा इतिहास

Story 1

रिश्वतखोर दरोगा कैमरे में हुआ कैद, ई-रिक्शा चालक से वसूली रिश्वत!