जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है, जिसके दोनों तरफ यात्री फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग, किश्तवाड़ रोड और किश्तवाड़ सिन्थान टॉप रूट पूरी तरह से बंद हैं।
रामबन में भूस्खलन से 3 लोगों की मौत हो गई है और कई मकान तबाह हो गए हैं। रामबन जिले के एक गांव में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में फंसे 100 से अधिक लोगों को बचाया गया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की कई घटनाएं हुईं, जिसके कारण यातायात को रोक दिया गया।
भूस्खलन की घटना से धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण लगभग 40 मकानों को नुकसान पहुंचा है और वे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर फंसे हुए 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है।
रामबन में सड़कों पर भारी सैलाब दिखाई दिया। बादल फटने की वजह से मलबे में कई गाड़ियां दब गईं और कई सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रामबन हादसे पर शोक व्यक्त किया है और लोगों को मौसम सही होने तक अनावश्यक आने-जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहने और तत्काल बचाव कार्य सुनिश्चित करने की बात कही है।
यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि नाशरी और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाओं की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। लोगों को मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक मुख्य सड़क पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
रामबन की तरह जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी बादल फटने की घटना हुई। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वहां पर फंसे 22 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।
उधमपुर जिले में भी लगातार बारिश हो रही है, जिससे हालात बिगड़ गए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है और कई जगहों पर लैंड स्लाइड की घटना हुई है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है और श्रीनगर की ओर जाने वाली गाड़ियों को बैरिकेडिंग करके रोका जा रहा है।
*#WATCH | J&K | Several buildings and vehicles are damaged due to a landslide following heavy rains and hailstorm in Ramban district pic.twitter.com/3uFD5GLvRg
— ANI (@ANI) April 20, 2025
निशिकांत दुबे के बयान पर विपक्ष का हल्ला बोल, सुप्रीम कोर्ट को कमजोर करने का आरोप
महिला के पेट से निकला 4 फीट लंबा सांप, डॉक्टरों के उड़े होश!
रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने राजस्थान को हराया, आखिरी ओवर में आवेश खान का कमाल!
युवराज सिंह के नाम पर टी10 लीग का जलवा, 1300 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल
IPL 2025: जीत के बाद शुभमन गिल पर BCCI का एक्शन, मिली ये सजा
PSZ vs MS: पेशावर जाल्मी ने रचा इतिहास, बाबर आजम की कप्तानी में वो कर दिखाया जो आज तक किसी टीम ने नहीं किया!
मिर्ज़ापुर बालिका छात्रावास में सनसनीखेज खुलासा: छात्राएं गर्भवती, सैनिटरी पैड तक की जांच!
पाकिस्तान में हिंदू मंत्री पर हमला, मचा हड़कंप
पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, मरने से पहले कहा - काश लड़कों के लिए भी कोई कानून होता
आगरा में बीच सड़क पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप