उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में 33 वर्षीय इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान औरैया जिले के रहने वाले मोहित यादव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले मोहित ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो शुक्रवार को उनके परिवार को मिला।
परिजनों के अनुसार, मोहित ने 27 नवंबर 2023 को प्रिया नामक महिला से विवाह किया था। दोनों का सात साल पुराना प्रेम संबंध था।
वीडियो में मोहित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद पत्नी और ससुराल पक्ष का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पत्नी प्रिया की हाल ही में समस्तीपुर, बिहार में शिक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी।
मोहित ने अपने वीडियो में दावा किया कि पत्नी ने अपनी मां के कहने पर दो महीने पहले गर्भपात करा लिया और उस पर अपनी संपत्ति प्रिया के नाम करने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा न करने पर उसे झूठे दहेज मामलों में फंसाने की धमकी दी गई थी।
वीडियो में भावुक होते हुए मोहित ने कहा, काश पुरुषों के लिए भी कोई कानून होता। उसने माता-पिता से माफी मांगते हुए यह भी कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो उसकी अस्थियां किसी नाले में बहा दी जाएं।
मोहित के भाई ने बताया कि वह कोटा जा रहा था, लेकिन इटावा में रुकने की बात कही थी। शुक्रवार सुबह वीडियो मिलने के बाद परिवार स्तब्ध रह गया। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार झूठे आरोप और धमकियां मिल रही थीं।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से मोबाइल, सुसाइड नोट और वीडियो जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
यदि आप या कोई जानने वाला मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें: वंद्रेवाला फाउंडेशन: 9999666555 / [email protected], TISS iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)
*इटावा, यूपी के मोहित यादव ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मोहित ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई है। pic.twitter.com/E2yTsE5u9t
— Madan Mohan Soni - (आगरा वासी) (@madanjournalist) April 20, 2025
IPL 2025: मटन-पिज्जा का त्याग, बल्लेबाजी में युवराज-लारा की झलक! कोच का दावा - निडर वैभव सूर्यकुमार लंबा खेलेंगे
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: रामबन में अचानक आई बाढ़ से 3 की मौत, कई घर तबाह!
जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और ओलावृष्टि का कहर, श्रीनगर हाईवे बंद, तीन की मौत
बिहार: बेतिया पुलिस लाइन में खून की होली, सिपाही ने साथी को गोलियों से भूना
गली में प्यार का इजहार, लड़के ने गोद में उठाया, फिर ऊपर से बरसा पानी और चप्पल!
निशिकांत दुबे का बयान मोदी सरकार की साजिश: मंत्री दीपिका पांडेय का भाजपा पर हमला
DNA: ब्राह्मणों का अपमान...अनुराग कश्यप की पहचान? गौरवगाथा जानते तो ऐसा न कहते!
इंडिगो फ्लाइट में फंसे उमर अब्दुल्ला: दिल्ली की जगह पहुंचे जयपुर, फूटा गुस्सा
छतरपुर अस्पताल में डॉक्टर की गुंडागर्दी! बुजुर्ग को पीटा और घसीटा
नीला ड्रम: दोस्तों ने शादी में दिया ऐसा तोहफा, दूल्हा-दुल्हन रह गए हैरान!