बदायूं, उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले में समधी और समधन की प्रेम कहानी में एक नया मोड़ आया है। समधन ममता के दामाद, गौरव ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे मामला और भी उलझ गया है।
गौरव का कहना है कि उसके पिता और सास के कारण उसकी मां बेहद परेशान है। सास ममता ने उसके पिता शैलेंद्र को पूरी तरह से अपने वश में कर लिया है। गौरव ने बताया कि उसके ससुर सुनील को दो साल पहले इस प्रेम कहानी का पता चल गया था।
दामाद ने खुद अपने ससुर को इस बारे में जानकारी दी थी, लेकिन सुनील ने ममता पर शक नहीं किया। अब गौरव के माता-पिता अलग हो चुके हैं और उनके घर में कलह मची हुई है।
ममता ने दूसरी ओर अपने पति सुनील पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता का कहना है कि सुनील उससे मारपीट करता है और वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। अब महिला के खिलाफ उसके पति, बेटा और दामाद ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
ममता के पति, सुनील कुमार का कहना है कि वे ट्रक चलाते हैं और महीनों तक घर से बाहर रहते हैं, इसलिए मारपीट कैसे कर सकते हैं? सुनील ने बताया कि ममता पहले तीन बार उसके समधी शैलेंद्र के साथ भाग चुकी है और हर बार उसने उसे माफ कर दिया। अब वह उन पर गंभीर आरोप लगा रही है।
गौरतलब है कि समधी के साथ फरार होने वाली ममता चार बच्चों की मां है। उसकी बेटी की शादी शैलेंद्र के बेटे गौरव के साथ 2022 में हुई थी। 11 अप्रैल को ममता चौथी बार शैलेंद्र के साथ कार में बैठकर फरार हो गई थी।
*New story this time, Saas bhagi sasur ke sath
— Mayank Burmee (@BurmeeM) April 19, 2025
In Uttar Pradesh s Badaun district, a woman arranged her daughter s marriage and took a liking to her son-in-law s father, her in-law.
She frequently invited her in-law over at night and sent him away early in the morning.
But this… pic.twitter.com/vsIB0F8Jyc
युवराज सिंह के नाम पर टी10 लीग का जलवा, 1300 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल
आधी रात को विमान में फंसे उमर अब्दुल्ला, दिल्ली एयरपोर्ट पर जमकर बरसे!
PSL में कप्तान का शर्मनाक प्रदर्शन, 20 ओवर में बनाए सिर्फ 33 रन!
छतरपुर अस्पताल में डॉक्टर की गुंडागर्दी! बुजुर्ग को पीटा और घसीटा
ट्यूबलाइट हैं आप लोग : निशिकांत दुबे के बयान पर ओवैसी का हमला, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांग
क्या बैटिंग अच्छी करेंगे? , रमीज राजा ने मैदान में उड़ाया बाबर आजम का मजाक
ट्रंप पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप, न्यूयॉर्क में उतरे हजारों लोग
पाकिस्तान: खेत में पुलिसकर्मी द्वारा महिला से जबरदस्ती, विरोध करने पर युवक पर गोली!
हाईवे पर बंदरों के दो गुटों में भीषण जंग, देखकर उड़े होश
वक्फ कानून पर ओवैसी का हल्ला बोल: जब तक बिल वापस नहीं, तब तक चलेगा आंदोलन!