उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो युवकों ने एक 36 वर्षीय महिला ऑटोरिक्शा ड्राइवर के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता को बताया कि वे आर्मी में हैं और उसकी बेटी का मिलिट्री स्कूल में एडमिशन करवा सकते हैं। इसी धोखे से उन्होंने महिला को फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला की शिकायत के बाद रकाबगंज थाने में FIR दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो युवक उसके ऑटो में सवार हुए और बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया। उन्होंने महिला को विश्वास दिलाया कि वे उसकी बेटी का मिलिट्री स्कूल में दाखिला करा सकते हैं।
17 अप्रैल को उन्होंने महिला को एक होटल में बुलाया। महिला का आरोप है कि होटल पहुंचने पर दोनों युवकों ने बंदूक दिखाकर उसे डराया। बंदूक की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसकी बेटी को नुकसान पहुंचाया जाएगा।
डर के साये में जी रही पीड़िता ने 18 अप्रैल को रकाबगंज थाने में जाकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत FIR दर्ज की है।
ACP छाता/सदर हेमंत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को बुलंदशहर भेजा गया है। पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी कुछ अहम सुराग मिले हैं, जो जांच में मददगार साबित हो सकते हैं।
*थाना रकाबगंज क्षेत्रांतर्गत महिला के साथ दुष्कर्म की सूचना पर, पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन करते हुए की जा रही वैधानिक कार्यवाही से संबंधित #ACP_Chatta/sadar द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/odqfZFvqGX
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) April 18, 2025
सांसद चंद्रशेखर आजाद का 12 करोड़ की रोल्स-रॉयस में घूमने का वीडियो वायरल
ग्राउंड जीरो : इमरान हाशमी की फिल्म पर रविशंकर प्रसाद ने क्यों कहा मस्ट वॉच ?
क्या मैं मूर्ख हूं? 99 टेस्ट खेलने वाले भारतीय कप्तान न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे
निशिकांत दुबे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: CJI पर गृहयुद्ध वाले कमेंट से बढ़ा विवाद
व्यायाम करते युवक की मौत, कैमरे में कैद हुआ आखिरी पल
क्या 20 साल बाद एक साथ आएंगे राज और उद्धव ठाकरे?
आयुष म्हात्रे: क्या धोनी को मिल गया रैना जैसा तूफानी बल्लेबाज? 17 साल में CSK के लिए धांसू आगाज!
जम्मू-कश्मीर में ओले और भूस्खलन से तबाही, तीन की मौत, राहत कार्य जारी
योगी को PM चेहरा घोषित करने की तैयारी? अखिलेश के दावे से सियासी पारा चढ़ा
सीवेज प्लांट में अच्छा काम, प्रवेश वर्मा ने दिया ओम का उपहार