पुरी के जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा एक रहस्यमयी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गरुड़ पक्षी मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र ध्वज को अपने पंजों में दबाकर उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान हैं और इसे दैवीय लीला या किसी संकेत के रूप में देख रहे हैं।
वायरल वीडियो में गरुड़ पक्षी मंदिर के चारों ओर उड़ता हुआ है और झंडा उसके पंजों में फंसा हुआ है। यह वीडियो फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। कुछ लोग इसे शुभ संकेत मान रहे हैं, तो कुछ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
भक्तों को यह घटना पुरानी यादें दिला रही है। साल 2020 में मंदिर के ध्वज में आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई थी, जिसके बाद कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। इसी वजह से इस बार भी लोगों के मन में डर बैठ गया है।
मंदिर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, कुछ स्थानीय पुजारियों का कहना है कि यह एक साधारण प्राकृतिक घटना हो सकती है और जरूरी नहीं कि यह जगन्नाथ मंदिर का ही ध्वज हो।
एक कथा के अनुसार, एक भक्त को स्वप्न में ध्वज फटा हुआ दिखाई दिया था और अगले दिन वास्तव में वही हुआ। तब से यह परंपरा शुरू हुई कि हर दिन नया ध्वज फहराया जाएगा, ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर रहे। यह प्रथा आज भी जारी है।
श्री गरुड़ जी ध्वज लेकर जगन्नाथ मंदिर की परिक्रमा करते हुए, जैसे स्वयं जगन्नाथ महाप्रभु की सेवा में रत हों।
— Emon Mukherjee (@EmonMukherjee21) April 14, 2025
जहाँ परिंदे भी नहीं उड़ते, वहाँ गरुड़ जी का प्रकट होना दिव्यता का संकेत है।
जय जगन्नाथ 🙏 pic.twitter.com/Bbok7kYBXo
भारी बारिश का अलर्ट: 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
प्रताप सिंह खाचरियावास कौन हैं? जिनके यहां ED की रेड, 49000 करोड़ के घोटाले से जुड़ा मामला
दहेज का दिखावा: बेटी की शादी में पिता ने ससुराल को दिया ऐसा दहेज, देखकर दंग रह गए लोग
जगन्नाथ मंदिर में दिखा अद्भुत दृश्य: ध्वज लेकर आकाश में गरुड़, शुभ या अशुभ संकेत?
क्या ये मुमकिन है? 16 साल के लड़के ने दांतों से खींचा 1500 किलो का ट्रैक्टर!
IPL 2025: मुंबई इंडियंस से मुकाबले से पहले चेन्नई को झटका, क्या धोनी भी होंगे गायकवाड़ की तरह बाहर?
धोनी ने रोबोट डॉग को लिटा दिया जमीन पर, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वीडियो!
ऑरेंज कैप की दौड़ में श्रेयस अय्यर की एंट्री, नंबर 1 बनने के लिए बस इतने रनों की दरकार
वक्फ कानून पर पाक को भारत का करारा जवाब: गिरेबान में झांकने की नसीहत!
90 के दशक के लौंडे : शोएब अख्तर ने हफीज को PSL में जमकर धोया