चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्रशंसकों के लिए आईपीएल 2025 में एक चिंताजनक खबर है। टीम के कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए हैं।
धोनी की चोट का असर CSK के आगामी मुकाबले पर पड़ सकता है, खासकर जब टीम को अगले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ना है। गायकवाड़ के बाहर होने के बाद अब धोनी की फिटनेस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, जिससे फैंस चिंता में हैं।
14 अप्रैल, 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इसके बाद उन्हें लंगड़ाते हुए देखा गया, जो उनकी चोट की गंभीरता को दर्शाता है।
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने विकेटकीपिंग में कमाल किया, और बल्ले से भी 26 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर अंतिम पांच ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाकर CSK को जीत दिलाई।
हालांकि, बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बावजूद धोनी को खेल के दौरान कुछ असुविधा महसूस हुई। रन आउट के बाद जब उन्होंने खुद को संतुलित करने की कोशिश की तब उनकी हालत काफी खराब दिखी।
मैच के बाद धोनी को ड्रेसिंग रूम से बाहर जाते हुए लंगड़ाते हुए देखा गया। उन्हें खिलाड़ी के रूप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिलने के दौरान भी असहज दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक और वीडियो में धोनी को टीम होटल में लंगड़ाते हुए देखा गया।
हालांकि, इस दौरान उन्होंने कोई घुटने का ब्रेस या कोई अन्य सहायक उपकरण नहीं पहना था।
यह कोई नई बात नहीं है कि धोनी पिछले कुछ सालों से अपनी घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन इस बार, धोनी की असहजता पहले से ज्यादा नजर आई, और इसने फैंस को चिंतित कर दिया है। अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी की चोट कितनी गंभीर है और क्या वह इस मैच में खेल पाएंगे या नहीं।
*Thala Dhoni limping , Hopefully not a serious one pic.twitter.com/cYfPOpWARG
— Chakri Dhoni (@ChakriDhonii) April 15, 2025
क्या राजद और कांग्रेस में मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर बनेगी एक राय? खरगे के आवास पर राहुल और तेजस्वी की बैठक शुरू
नन्ही आवाजों ने CM को बताई कहानी: स्कूल ने बढ़ाई फीस, अभिभावकों से वसूली जा रही है मनमानी!
धोनी का रहस्य: विकेट देखा, मार दिया... अनोखे नो लुक रन आउट का खुलासा!
पहली मुलाकात में प्रीति जिंटा का सवाल, प्रियांश के जवाब पर शरमाईं डिंपल गर्ल !
बंगाल भाजपा का विवादित ट्वीट X से हटा, इस्लामी हिंसा के पैटर्न पर था पोस्ट
काव्या मारन की SRH में नया धमाका: पंजाब को दोहरा शतक से दहलाने वाला बल्लेबाज टीम में शामिल!
हर शहर में 8-10 मौतें हों: कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, गिरफ्तारी
भारी बारिश का अलर्ट: 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
अमित अंकल बोल कर गए हैं पापा बनेंगे सीएम : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने तोड़ी चुप्पी
धोनी ने मैदान पर ही 4 लाख के कुत्ते को उठा कर पटका!