मंगलवार, 15 अप्रैल को देश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई।
पश्चिम बंगाल और झारखंड में सोमवार देर शाम हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसमी तंत्र में बदलाव के कारण उत्तर भारत और पूर्वी भारत में बीते कुछ दिनों से बिजली और बारिश हो रही है। कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।
पूर्वी मध्य प्रदेश में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्व-पश्चिम दिशा में एक ट्रफ रेखा उत्तरी तटीय ओडिशा तक फैली हुई है। एक और ट्रफ रेखा पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर बंगाल तक जा रही है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर गुजर रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका व्यापक असर 18 अप्रैल से दिखना शुरू हो सकता है। 18 से 20 अप्रैल तक पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। कई इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिसका आंशिक असर मैदानी इलाकों में भी दिखने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई है। पुरुलिया, बांकुड़ा, बेहरामपुर, बारीपदा, गया, पटना, रांची, जमशेदपुर में तेज बारिश के साथ बिजली चमकी।
आने वाले दिनों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मिदनापुर, कालैकुंडा, पानागढ़, कोलकाता, डायमंड हार्बर, बारिपदा और बालेश्वर में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ और बिजली गिरने की संभावना है। यह तूफानी मौसम आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों तक भी पहुंच सकता है।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 15-16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। 16 से 18 अप्रैल को असम, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। 17 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।
*15 अप्रैल के लिए मौसम की चेतावनी #imd #india #shorts #thunderstorm #Rainfall #heatwave #windy @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/uoUNYL87j8
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 15, 2025
हर्षित राणा फोन में क्या देखते हैं? KKR खिलाड़ियों ने खोली पोल!
गैस चूल्हे से शावर! शख्स के जुगाड़ ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
IPL 2025: पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पूरे सीजन से बाहर!
सपा विधायक इंद्रजीत सरोज का विवादित बयान: भगवान में ताकत होती तो मुसलमान भस्म हो जाते
प्रीति जिंटा संग खेलने वाला 80 लाख का खिलाड़ी, शाहरुख की टीम पर हुआ मेहरबान!
सुनील गावस्कर ने निभाया वादा, विनोद कांबली को मिलेगी हर महीने वित्तीय सहायता!
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से बलात्कार किया, बचाने आए युवक पर चलाई गोली
खरगे-तेजस्वी मुलाकात: मांझी ने बताया जंगलराज वापसी की बैठक
चुनाव से पहले बिहार की जनता ने तेजस्वी को माना मुख्यमंत्री, RJD और कांग्रेस बैठक के बाद नेता का दावा
IPL के बीच श्रेयस अय्यर का धमाका, ICC का खास तोहफा! क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार हुआ ये चमत्कार