सुनील गावस्कर ने निभाया वादा, विनोद कांबली को मिलेगी हर महीने वित्तीय सहायता!
News Image

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को सुनील गावस्कर की ओर से बड़ी राहत मिली है। कांबली लंबे समय से स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनकी स्थिति तब ज्यादा चर्चा में आई, जब वे दिसंबर 2024 में मुंबई के शिवाजी पार्क में रमाकांत आचरेकर के स्मारक उद्घाटन के दौरान सचिन तेंदुलकर से मिले। उस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

दिसंबर में ही कांबली आकृति अस्पताल में यूरिनल इंफेक्शन की वजह से दो सप्ताह तक भर्ती रहे थे। इसके बाद दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उनकी मदद करने का वादा किया था।

गावस्कर ने अपना वादा निभाते हुए विनोद कांबली को अब हर महीने 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है।

सुनील गावस्कर की CHAMPS फाउंडेशन विनोद कांबली को जीवन भर 30,000 रुपये की आर्थिक मदद करेगी। इसके साथ ही, उनके मेडिकल खर्चों को कवर करने के लिए प्रतिवर्ष 30,000 रुपये अलग से दिए जाएंगे। CHAMPS फाउंडेशन की स्थापना 1999 में हुई थी, और यह संस्था जरूरतमंद एथलीटों की मदद करती है।

जनवरी में वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी गावस्कर और कांबली मिले थे, जहां कांबली ने गावस्कर के पैर छुए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

सचिन और विनोद, रमाकांत आचरेकर के शिष्य थे। दोनों खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई। सचिन को जहां लोग क्रिकेट का भगवान कहते हैं, वहीं विनोद कांबली प्रतिभा होने के बावजूद कुछ गलत निर्णयों के कारण पीछे रह गए।

तेंदुलकर और कांबली ने पहली बार हैरिस शील्ड मैच में अपने स्कूल, शारदाश्रम विद्यामंदिर के लिए रिकॉर्ड तोड़ 664 रन की साझेदारी से सुर्खियां बटोरी थीं, जहां दोनों ने नाबाद तिहरा शतक जड़ा था।

कांबली ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि नशे की लत ने उनका जीवन खराब कर दिया। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें पैसों की दिक्कत है, और वे कोचिंग का काम स्वीकार कर लेंगे। 2022 में उन्होंने बताया था कि वे पूरी तरह से BCCI द्वारा दी जाने वाली पेंशन पर निर्भर हैं, जिससे उनका परिवार का खर्च चलता है।

विनोद कांबली ने अपने करियर में 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 1084 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 227 रहा। उनके नाम टेस्ट में 2 दोहरे शतक और 4 शतक शामिल हैं। वनडे में उन्होंने 2477 रन बनाए हैं और उनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में 2 सेंचुरी हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कटरा से श्रीनगर सिर्फ 3 घंटे में! 36 सुरंगों से होकर गुजरेगी वंदे भारत

Story 1

PSL में छाया विराट कोहली का जादू, पाकिस्तानी फैन की जर्सी ने मचाया तहलका!

Story 1

हर्षित राणा ने उड़ाया डेब्यू कर रहे खिलाड़ी का मज़ाक, आउट कर ऐसे भेजा पवेलियन, वीडियो वायरल

Story 1

बिहार चुनाव: तेजस्वी, राहुल और खरगे ने बनाई रणनीति, कांग्रेस की 70 सीटों पर दावेदारी!

Story 1

किसी के मोहरे मत बनो: वक्फ कानून पर हिंसा के बीच चिश्ती की नसीहत

Story 1

रमनदीप का हैरतअंगेज कैच, श्रेयस अय्यर 9 साल बाद हुए शून्य पर आउट!

Story 1

हर्षित राणा फोन में क्या देखते हैं? KKR खिलाड़ियों ने खोली पोल!

Story 1

केसरी 2: जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद का सच, अक्षय कुमार की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस!

Story 1

विकेट देखा तो मार दिया... : धोनी के रन आउट पर विनम्रता और जहीर का मिमिक्री

Story 1

राजस्थान: देलवाड़ा मंदिर में बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, लड़की के पैरों की तस्वीरें लेने पर गुस्सा