दिल्ली में मंगलवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
खरगे के आवास पर हुई इस बैठक को महज संयोग नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में सीट बंटवारे, चुनावी रणनीति और मुख्यमंत्री चेहरे के चयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई। हालांकि, कांग्रेस और राजद ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
कहा जा रहा है कि कांग्रेस इस बार बिहार में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रही है। 2020 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे केवल 19 सीटों पर ही सफलता मिली थी।
अब देखना यह है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस की 70 सीटों की दावेदारी पर सहमत होता है या नहीं। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी दोनों दलों में मतभेद बताए जा रहे हैं। बैठक में इन सभी मुद्दों पर क्या सहमति बनती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
#WATCH | Delhi: RJD leaders Tejashwi Yadav and Manoj Jha meet Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and Congress President Mallikarjun Kharge, as they arrive at the latter s residence for a meeting ahead of the Bihar assembly elections.
— ANI (@ANI) April 15, 2025
Video source: AICC pic.twitter.com/GPx1nBHfBw
दहेज का दिखावा: बेटी की शादी में पिता ने ससुराल को दिया ऐसा दहेज, देखकर दंग रह गए लोग
7 मैच, 48 रन: क्या रिकी पोंटिंग ने प्रीति जिंटा को लगाया चूना?
सिकंदर के निर्देशक और शिवकार्तिकेयन की जोड़ी लाएगी एक्शन से भरपूर फिल्म!
कांस्टेबल कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, वीडियो वायरल होने पर निलंबित
धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों? जानिए असली वजह!
वर्ल्ड कप विजेता, जिनके लिए पिता ने छोड़ी नौकरी: कौन हैं शेख रशीद?
जगन्नाथ मंदिर में दिखा अद्भुत दृश्य: ध्वज लेकर आकाश में गरुड़, शुभ या अशुभ संकेत?
बिहार में गठबंधन की राह: पशुपति पारस ने साधा सुर, समाधान पर दिया ज़ोर
लंगड़ाते दिखे धोनी, फैंस चिंतित - क्या एक और झटका लगने वाला है?
धोनी ने मैदान पर ही 4 लाख के कुत्ते को उठा कर पटका!