धोनी का रहस्य: विकेट देखा, मार दिया... अनोखे नो लुक रन आउट का खुलासा!
News Image

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को उसी के घर में 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और मेंटॉर जहीर खान के साथ बातचीत करते नजर आए। इस दौरान पंत ने धोनी से उनके अनोखे नो लुक रन आउट के बारे में सवाल किया।

दरअसल, एलएसजी की बल्लेबाजी के दौरान धोनी ने एक नो लुक रन आउट किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। मथिशा पाथिराना ने अब्दुल समद को एक वाइड गेंद फेंकी। गेंद वाइड होने के कारण नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े ऋषभ पंत आधी दूरी तक दौड़ चुके थे। ऐसे में समद के लिए सिंगल लेना मजबूरी बन गया था।

पाथिराना की वाइड गेंद को पकड़ने के बाद, धोनी ने बिना देखे ही स्टंप की ओर एक अंडरआर्म थ्रो मारा, जो सीधे स्टंप पर जा लगा। धोनी ने बिना निशाना साधे यह थ्रो किया था, जिसके कारण इसे नो लुक रन आउट कहा जा रहा है। अब्दुल समद का यह रन आउट देखकर फैंस हैरान रह गए और उन्हें निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

मैच के बाद, ऋषभ पंत खुद को धोनी से इस रन आउट के बारे में सवाल करने से रोक नहीं पाए। जब पंत ने उनसे सवाल किया, तो धोनी ने अपने कूल अंदाज में जवाब दिया, विकेट देखा, मार दिया... लगी तो ठीक है।

लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में, एलएसजी के मेंटॉर जहीर खान भी धोनी की नकल करते हुए दिखाई दिए। जहीर खान ने धोनी के अंडरआर्म थ्रो के एक्शन की नकल की। सोशल मीडिया पर, धोनी, जहीर और पंत के बीच का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

उड़ते पक्षी के पेट से निकली ईल मछली, देखकर लोग हुए हक्के-बक्के!

Story 1

राहुल गांधी के सहयोगी हफीजुल अंसारी का विवादित बयान: संविधान से पहले शरीयत

Story 1

IPL इतिहास में पहली बार: पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया सबसे छोटा स्कोर!

Story 1

क्रिकेट के भगवान नहीं, विनोद कांबली के लिए देवदूत बने सुनील गावस्कर

Story 1

90 के दशक के लौंडे : शोएब अख्तर ने हफीज को PSL में जमकर धोया

Story 1

सुहागरात देखने छज्जे पर छिपा दूल्हे का भाई, वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल!

Story 1

क्या ममता बंगाल को बांग्लादेश और राहुल-तेजस्वी बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं?

Story 1

आंद्रे रसेल का विकेट गिरा, खुशी से उछल पड़ीं प्रीति जिंटा, जीत के बाद खिलाड़ियों को लगाया गले

Story 1

कटरा से श्रीनगर सिर्फ 3 घंटे में! 36 सुरंगों से होकर गुजरेगी वंदे भारत

Story 1

विकेट देखा तो मार दिया... : धोनी के रन आउट पर विनम्रता और जहीर का मिमिक्री