मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी से शिवसेना कार्यकर्ता भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने मुंबई के द यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को धमकाया।
यह तोड़फोड़ कुणाल कामरा द्वारा एक वीडियो में एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाने के बाद हुई। कामरा ने स्टैंड-अप कॉमेडी के दौरान एक गाना गाया था, जिस पर विवाद हो गया। इसके बाद भी उन्होंने शो के दौरान कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं जिससे शिवसैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा।
कुणाल कामरा ने कुछ घंटे पहले ही यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। शिवसैनिकों ने कामरा पर एकनाथ शिंदे के अपमान का आरोप लगाया है। तोड़फोड़ करने के बाद शिवसेना कार्यकर्ता शिकायत दर्ज कराने के लिए खार पुलिस स्टेशन पहुंचे।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति द यूनिकॉन्टिनेंटल के मुख्य द्वार पर लगे शीशे पर चोट करता हुआ दिखाई दे रहा है। एक दूसरे वीडियो में शिवसैनिक मौके पर मौजूद एक शख्स को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।
आदित्य ठाकरे ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुणाल कामरा ने सिर्फ एक गाना गाया था, जो 100% सच है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को कमजोर करने का एक प्रयास बताया।
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि कुणाल कामरा को महाराष्ट्र में ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान में घूमने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कामरा पर शिवसेना यूबीटी और संजय राउत से पैसे लेने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें भारत छोड़कर भागना पड़ेगा।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने द यूनिकॉन्टिनेंटल मुंबई में की तोड़फोड़
— NDTV India (@ndtvindia) March 23, 2025
कुणाल कामरा ने उड़ाया उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मजाक तो शिवसेना कार्यकर्ताओं ने द यूनिकॉन्टिनेंटल मुंबई की तोड़फोड़#KunalKamra | #Maharashtra | #ViralVideo pic.twitter.com/9DbXeKfTeM
पाकिस्तान लौटी हुमारा: भारत से जाते वक्त फूट-फूटकर रोई, वतन में जान का खतरा!
नोएडा और चंडीगढ़ में शराब के शौकीनों की चांदी! भारी छूट से ठेकों पर लंबी कतारें
गाजा में फूटा गुस्सा: हमास और युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग
दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे समेत 4 बड़ी हस्तियों के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR?
हवा में पानी छोड़ते हुए दौड़ेगी भारत की सबसे लंबी और ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए कब होगी लॉन्च?
स्कूटी सवार महिला के सामने अचानक आया हाथी, बाल-बाल बची जान!
इंसानियत अभी बाकी है! बेसहारा शख्स ने सड़क पार कराकर जीता दिल
आधी रात की स्त्री : घूंघट में रहस्यमयी महिला ने बजाई घरों की घंटी, दहशत में ग्वालियर!
वेनेज़ुएला से तेल खरीदने पर 25% टैरिफ़: भारत के लिए चिंता की बात?
₹10 का रिचार्ज, 365 दिन की वैलिडिटी: TRAI के नए नियम से 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स खुश!