सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी पर वापसी कर ली है। फ्लोरिडा के तट पर भारतीय समयानुसार आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट के आसपास उनकी सफल लैंडिंग हुई।
लैंडिंग का वीडियो सामने आया है। सुनीता विलियम्स के साथ उनके साथी बुच विल्मोर और क्रू 9 मिशन के सदस्य निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी थे।
इन अंतरिक्ष यात्रियों का फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित आगमन हुआ और उनका शानदार स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का न्यौता दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि भारत को आप जैसी बेटियों पर गर्व है।
स्पेसएक्स क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हुए तेज गति से वातावरण को पार किया।
ड्रोग और मुख्य पैराशूट खोलने के बाद यान की धीमी और सुरक्षित लैंडिंग हुई। यह लैंडिंग फ्लोरिडा के तल्हासी के पास हुई।
स्पेसएक्स क्रू-9 की लैंडिंग के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को समुद्र में डॉल्फिन का झुंड दिखाई दिया, जो इस ऐतिहासिक लैंडिंग के दौरान उनके साथ तैर रहा था।
अंतरिक्ष यान की लैंडिंग के बाद रिकवरी टीमों ने अंतरिक्ष यात्रियों को यान से बाहर निकाला। यह प्रक्रिया उन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सामान्य है जो लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहते हैं।
सुनीता विलियम्स और बूट विलमोर का मिशन तकनीकी समस्याओं के कारण लगभग नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहा। उनका मिशन बोइंग के स्टारलाइनर यान को टेस्ट करना था, लेकिन यान में प्रोपल्शन की समस्या आ गई थी।
Splashdown confirmed! #Crew9 is now back on Earth in their @SpaceX Dragon spacecraft. pic.twitter.com/G5tVyqFbAu
— NASA (@NASA) March 18, 2025
9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स, स्ट्रेचर पर ले जाया गया, डॉल्फ़िन ने किया स्वागत!
हेमा मालिनी की पुरी यात्रा पर विवाद: अवैध प्रवेश पर शिकायत दर्ज
समुद्र ने जब सुनीता के लिए फैलाई अपनी बाहें: यादगार लैंडिंग का वीडियो
अयोध्या राम मंदिर में नहीं होगा कोई मुख्य पुजारी, चंपत राय के बयान से छिड़ी बहस, डिजिटल बाबा ने रखी मांग
तपती गर्मी और उपवास: मैच के दौरान क्रिकेटर की मौत
सुनीता विलियम्स की धरती पर सफल वापसी: फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग का वीडियो आया सामने
स्टारबक्स की गर्म कॉफी से जले कस्टमर के प्राइवेट पार्ट्स, कंपनी को चुकाने होंगे 435 करोड़!
क्या छावा बनी नागपुर हिंसा की वजह? फडणवीस ने ठहराया ज़िम्मेदार
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी, वीडियो आया सामने
दंगाइयों के डर से चीख रहे थे बच्चे, सब कुछ जलाकर ख़ाक कर गए