नागपुर में सोमवार रात मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद और गहरा गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी करते हुए हमला बोल दिया। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया।
स्थानीय हिंदुओं का कहना है कि 200-300 लोगों के झुंड में आकर उन्होंने मंत्रणा करके हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने पत्थर मारने शुरू कर दिए। वहां मौजूद जितनी गाड़ियां थीं, उनमें आग लगा दी। जब लोगों ने ऐसा करने से मना किया तो उनके सिर पर पत्थर मारे। महिलाएं और बच्चे घर में छुप गए। एक अन्य व्यक्ति का कहना था कि उन्होंने एक-एक करके बाइक रखी और सबमें आग लगा दी।
लोगों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचित किया था, लेकिन उन्होंने समय पर जवाब नहीं दिया। मुस्लिम भीड़ उनपर हमला करती रही और सब खामोश होकर ये सब देखते रहे। बच्चे चीख रहे थे, महिलाएं डर से कांप रही थीं , नागपुर हिंसा पर स्थानीय लोगों ने प्रतिक्रिया दी।
नागपुर सेंट्रल से भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने आज हिंसा प्रभावित क्षेत्र हंसपुरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना पहले से तय की गई थी। कल सुबह एक आंदोलन के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में घटना घटी, फिर सब कुछ सामान्य रहा। शाम में भीड़ सिर्फ़ हिंदुओं के घरों और दुकानों में घुस गई। पहले सभी कैमरे तोड़ दिए गए और फिर हथियारों के साथ हिंसा की गई। ये सब पहले से तय दिख रहा है।
भाजपा विधायक ने आगे कहा कि वो मुख्यमंत्री फड़णवी से भी बात करेंगे। उपद्रवियों की तस्वीरें डीवीआर में हैं। वह ये सभी चीज पुलिस को देंगे। उन्हें दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कल पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ खड़ी नहीं थी।
उपद्रवियों ने रात में कई घरों पर पथराव किया और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। उन्होंने पुलिस पर भी हमला किया गया। DCP निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वो घायल हो गए हैं।
*बच्चे चीख रहे थे, महिलाएं डर से कांप रही थीं , नागपुर हिंसा पर स्थानीय लोगों ने दी प्रतिक्रिया.#Maharashtra #Nagpur #NagpurViolence #InKhabar #latestupdates https://t.co/h65t80QkwT pic.twitter.com/guJFiajwrz
— InKhabar (@Inkhabar) March 18, 2025
पति से नाराज़ पत्नी चढ़ी बिजली के टावर पर, पुलिस ने बचाई जान
जयशंकर का पश्चिमी देशों पर हमला: पाकिस्तान के हमले का भारत क्यों दोषी?
राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाने की धमकी: 12 साल के बच्चे का विवादित वीडियो वायरल
कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाते वीडियो वायरल, सहेली ने पूछा - काम कैसा हुआ?
होली पर वर्दी फाड़ी, सिपाही को बेरहमी से पीटा!
लाल साड़ी में महिला का जादू टोना! जबलपुर में दिनदहाड़े सड़क पर मचा हड़कंप
सुनीता विलियम्स की घर वापसी: धरती पर कदम रखते ही क्या होगा, कहां जाएंगी?
संभल में सालार मसूद गाज़ी मेला रद्द, एएसपी ने कहा - लुटेरे के नाम पर मेला नहीं लगेगा!
डेब्यू सीरीज में ही 32 वर्षीय पाक गेंदबाज अली का बुरा हाल, करियर खतरे में!
धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स: आग के गोले जैसा दिखा कैप्सूल, जानिए कैसे रहीं सुरक्षित!